

सांवेर विधानसभा उपनिर्वाचन को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई*
#######——–############
विधानसभा उपचुनाव सांवेर को मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के आदेशानुसार, सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी जी के निर्देशन में तथा नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा गठित विभिन्न दल लगातार कार्यवाही कर रहे हैं
इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए इंदौर जिले की सभीआबकारी वृत की टीमें सक्रिय रहीं।
जिला उड़नदस्ता की आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री शालिनी सिंह व वृत्त बालदा कॉलोनी उपनिरीक्षक श्री राजेश तिवारी व द्वारा संयुक्त अभियान में राधानगर थाना सदर बाज़ार इन्दौर से अरोपी दलजीतसिंह के घर के सामने से एक दुपहिया वाहन क्रमांक Mp09UQ8867 से व घर से कुल मिलाकर17 पेटी विदेशी मदिरा बरामद हुई।जप्त मदिरा 189 बल्क लीटर बरामद हुई।जप्त मदीरा का बाज़ार मूल्य रूपए 180000 व वाहन की कीमत रूपए 60000है । एम पी एक्साइज एक्ट 1915की धारा 34(1) क (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
इस कार्रवाई में आरक्षक सतेज कोपरगांवकर सुरेश चौगण एवं मुकेश रावत व की अग्रणी भूमिका रही।