
यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की नवंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई की वेबसाइट पर हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, नवंबर माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 9 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं. ये सभी छुट्टियां 6, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23 और 30 तारीख को हैं. बैंक की छुट्टियों के अनुसार अपने बैंक से संबंधित काम की योजना बनाएं तो फायदे में रहेंगे.
नवंबर में इस दिन बंद रहेंगे बैंक:-1 नवंबर- रविवार होने की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होंगे.
6 नवंबर- वांगला महोत्सव के चलते शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
8 नवंबर- महीने का दूसरा रविवार के चलते बैंक क्लोज रहेंगे.
14 नवंबर- दिवाली और महीने का दूसरा शनिवार है. इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
15 नवंबर- महीने का तीसरा रविवार है. इसलिए इस दिन बैंक में काम नहीं होंगे.
16 नवंबर- दिवाली (बालीप्रतिपदा) / लक्ष्मी पूजा / भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती / विक्रम संवत नव वर्ष दिवस के अवसर पर बैंक बंद है. अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु भोपाल, गंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
17 नवंबर- लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कौबा के मौके पर गंगटोक, इम्फाल में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे.
18 नवंबर- लक्ष्मी पूजा / दीपावली के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
20 नवंबर- छठ पूजा के अवसर पटना और रांची में बैंकों में काम नहीं होंगे.
21 नवंबर- छठ पूजा के मौके पर पटना में बैंक बंद रहेंगे.
22 नवंबर- महीने का चौथा रविवार के चलते बैंकों में कोई काम नहीं होंगे.
23 नवंबर- सेंग कुत्सनम के मौके पर शिलॉन्ग में बैंक बंद हैं.
28 नवंबर- महीने का चौथा शनिवार है और देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
29 नवंबर- महीने का पांचवा रविवार है और रविवार को बैंक बंद रहते हैं.
30 नवंबर- गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहासा पूर्णिमा के अवसर पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.