आज का राशिफल एवं पञ्चांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………..कार्तिक
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………….प्रतिपदा
रात्रि 10.49 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.31.45 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.49.11 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि………………………..मेष
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र………………………….भरणी
रात्रि 08.55 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग………………………..व्यतिपात
दुसरे दिन प्रातः 05.10 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण………………………….बालव
प्रातः 09.34 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.47 से 12.32 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 04.21 से 05.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:27:10 07:46:56
वृश्चिक
07:46:56 10:06:00
धनु
10:06:00 12:10:21
मकर
12:10:21 13:52:57
कुम्भ
13:52:57 15:20:40
मीन
15:20:40 16:45:51
मेष
16:45:51 18:21:19
वृषभ
18:21:19 20:17:09
मिथुन
20:17:09 22:32:07
कर्क
22:32:07 24:52:50
सिंह
24:52:50 27:10:30
कन्या
27:10:30 29:27:10
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.58 से 09.21 तक चंचल
प्रात: 09.21 से 10.45 तक लाभ
प्रात: 10.45 से 12.09 तक अमृत
दोप. 01.33 से 02.56 तक शुभ
सायं 05.44 से 07.20 तक शुभ
संध्या 07.20 से 08.56 तक अमृत
रात्रि 08.56 से 10.33 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ आदित्याय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
शुश्रूषा श्रवणं चैव ग्रहणं धारणां तथा ।
ऊहापोहोऽर्थ विज्ञानं तत्त्वज्ञानं च धीगुणाः ॥
अर्थात :
शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह, अर्थविज्ञान, और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
एक्जिमा के घरेलू उपचार :-
5. नीम का तेल –
निंबिन और निंबिडिन नीम के तेल में पाए जाने वाले दो मुख्य एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड है। नीम का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, किसी भी दर्द को कम करता है, और संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए आप एक चौथाई जैतून का तेल लीजिए और उसमें 10 से 12 बूंदे मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाइए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। विवेक से कार्य करें। सुख के साधन जुटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है। कष्ट व भय बने रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाहन व मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। शत्रु कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा संभव है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। हल्की हंसी-मजाक से बचें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पस्त होंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। कार्यक्षेत्र में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विवाद से क्लेश संभव है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन तथा स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। उत्साह की कमी महसूस करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अज्ञात भय रहेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अनहोनी की आशंका रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वै‍वाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का इंतजार कर रहा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उत्साह में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। राजमान व यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 01 नवंबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 10:46 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:46 बजे होगा । भरणी नक्षत्र  रात्रि 08:58 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:36 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:22 से 05:46 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:49 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो  ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आप का दिन अनुकूल रहेगा । आप तन – मन से स्वस्थ होकर कार्य करेंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा बढेगी । आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी । परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा । माता से लाभ हैं । मित्र एवं सम्बंधिओं से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा ।
          वृषभ :~ आज आप सावधान रहे । आज की घटनाओं से चिंतित रहेंगें । स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में कष्ट हो सकता है । स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा । आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे । खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी । दुर्घटना हो सकती है , सावधान रहें ।
          मिथुन :~ धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है । मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा । मित्रों से लाभ होगा । परिवारजनो में भी पुत्र , भाई एवं पत्नी से लाभ हो सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ एवं संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे । व्यापार या नौकरी में लाभ होगा । आय में वृद्धि होगी ।
          कर्क :~ आप आज हर काम सरलता से पूर्ण करेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे । आपके पदोन्नति के योग हैं । उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे । परिवारजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी । घर की सज्जा में कुछ नया करेंगे । कार्य संदर्भ में बाहर जा सकते है ।
          सिंह :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । पूर्वनिर्धारित काम मे आप प्रयास करेंगे । आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । आज आप धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे । धार्मिक प्रवास हो सकता है । आपमें आज क्रोध अधिक रहेगा । विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे । संतानों एवं व्यापार की परेशानियों से आज आपका मन अशांत रहेगा ।
          कन्या :~ स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बाहर के खाने – पीने से परहेज करे । आज आपमें क्रोध अधिक रहेगा , इसलिए वाणी पर संयम रखें । परिवारजनों से उग्र चर्चा से मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । पानी से दूर रहे । आज व्यय अधिक होगा । आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें ।
          तुला :~ आज आपका दिन आनंद – प्रमोद में बितेगा । प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा । मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे । नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं । तन – मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान – सन्मान मिलेगा ।
          वृश्चिक :~ आज आपके घर में सुखशांति रहेगी । आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा । धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय होगी । दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी ।
          धनु :~ आज आप यात्रा – प्रवास न करे । संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास की चिंता से मन व्याकुल होगा । कार्यसफलता न मिलने पर निराशा होगी । क्रोध पर संयम रखें । आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी । बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।
          मकर :~ आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य अच्छे नहीं है । परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा । शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा । अपनों से मनमुटाव  हो सकता है । छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है । निद्रा का अभाव रहेगा । मानहानि हो सकती है । मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं से दिन व्यग्रतापूर्ण बीतेगा ।
          कुंभ :~ मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे । आपके चिंता के बादल हटने से उत्साह बढेगा । घर में बंधु – बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन कर सकते हैं । उनके साथ समय बेतेगा । मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी । भाग्य की वृद्धि होगी ।
          मीन :~ आज आप व्यय पर संयम रखें । क्रोध और जिह्वा पर संयम रखें नही तो मानसिक दुख पहुंच सकता है।  धन कै लेन – देन में सावधानी बरते । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है । नकारात्मक विचारों को दूर रखे और खान – पान में संयम रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *