
हजरतगंज कोतवाली में शनिवार को कौन बनेगा करोड़पति शो के खिलाफ अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में दिखाए जाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में एक अनावश्यक प्रश्न मनुस्मृति को जलाए जाने के बारे में पूछा गया।
ऋषि कुमार त्रिवेदी ने केबीसी 12 (KBC 12) में मनुस्मृति को जलाये जाने संबंधी पूछे गये सवाल को लेकर हिन्दू समाज में आपसी जातिगत मतभेद फैलाने का आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज करायी है. इस शिकायत में केबीसी की निर्माता कम्पनी अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शो में यह सवाल पूछा गया था. सवाल- 25 दिसम्बर 1927 को डा बीआर अम्बेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं. ऋषि कुमार त्रिवेदी का कहना है कि यह एक अनावश्यक सवाल था. इस सवाल ने हिन्दू समाज में जातिगत मतभेद फैलाने और भड़काने का काम किया गया है.
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 12′ को कल के एपिसोड में पहली बार एक कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं. हालांकि, कंटेस्टेंट छवि सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं और 50 लाख रुपए की रकम लेकर उन्होंने गेम क्विट कर लिया.