WhatsApp पर हर दिन भेजे जा रहे हैं 100 अरब मैसेज:मार्क जुकरबर्ग

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) पर रोजाना करीब 100बिलियन मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दी है। एक दिन में 100 बिलियन मैसेज का आंकड़ा व्हाट्सएप ने नए साल (2020) की संध्या पर पार किया था।

क्वार्टरली अर्निंग कॉल के दौरान, जुकरबर्ग ने साझा किया कि दुनिया भर में 2.5 बिलियन (250 करोड़) लोग हर दिन एक या एक से अधिक फेसबुक ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और कंपनी की ओर से दी जाने वाले सेवाओं पर 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक एक्टिव विज्ञापनदाता हैं। नए साल की पूर्व संध्या वWह दिन है जब WhatsApp आमतौर पर मैसेज के आदान प्रदान में काफी बड़ा उछाल देखता है और पिछले कई वर्षों से ऐसा ही हो रहा है। 2017 में, व्हाट्सऐप ने नए साल की पूर्व संध्या पर 63 बिलियन मैसेज भेजे, इसके बाद 2018 में 75 बिलियन और पिछले साल 100 बिलियन से अधिक संदेश आए। अब, लगभग 100 बिलियन (100 अरब) संदेश हर दिन दिए जाते हैं।

इस संख्या के साथ, कोई अन्य मैसेजिंग सेवा WhatsApp के आसपास भी नहीं है। इसका कारण ऐप का बढ़ता यूज़रबेस है, जिसने इस साल की शुरुआत में 2 बिलियन (200 करोड़) का आंकड़ा पार किया। Statista की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप इस साल जनवरी में एंड्रॉयड पर पांच बिलियन डाउनलोड तक पहुंच गया, जिससे यह इस विशाल आंकड़े पर पहुंचने वाला केवल दूसरा गैर-गूगल ऐप बन गया।

ऐप को यूज़र के लिए और अधिक अनुकूल बनाने के लिए व्हाट्सऐप समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ता आ रहा है और अभी भी कई नए फीचर्स पर काम चालू है। इसने हाल ही में यूज़र्स को “ऑलवेज़ म्यूट” फीचर दिया था, जिसके जरिए यूज़र्स को चैट अलर्ट को हमेशा के लिए म्यूट करने की क्षमता मिल गई है। यह फीचर कई यूज़र्स के लिए राहत की सांस लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *