दिल्ली मेट्रो’ सोशल मीडिया पर क्लेश के लिए प्रसिद्ध हो चुकी है। भले ही यह दिल्ली वालों की लाइफलाइन मानी जाती है, लेकिन जिस तरह से मेट्रो में लड़ाई झगड़े और रीलबाजी बढ़ रही है उसने इस पब्लिक ट्रांसपोर्ट को जनता के लिए मनोरंजन का साधन ही बना दिया है।
आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल रहते हैं। इस बार महिला कोच में ऐसा हगांमा हुआ कि उसका वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में महिलाएं ना सिर्फ भद्दी और आभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं, बल्कि एक दूसरे के बाल भी नोंच रही हैं। यह क्लेश ग्रीनलाइन मेट्रो का बताया जा रहा है।
बाल नोंचने से लेकर उंगली मोड़ने तक…
यह वीडियो मात्र 20 सेकंड का है, जिसमें दो लड़कियां बूरी तरह से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के बाल नोंच रही हैं, जबकि अन्य महिलाएं छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच एक युवती अभद्र भाषा का प्रयोग करती है, तो दूसरी बोलती सुनाई देती है- उसने मेरी उंगली मोड़ी है… हाथ छोड़, हाथ छोड़…। जब युवती बोलती है कि कहां मोड़ी उंगली, तो नीले सूट वाली लड़की कहती है- झूठ बोल रही है और दोनों फिर हाथापाई पर उतर आती हैं।
यार दिल्ली बहुत खतरनाक हो गई है!
इस वीडियो को X यूजर @gharkekalesh ने 16 मार्च को पोस्ट किया गया, जिसे अब तक करीब तीन हजार लाइक्स और तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस क्लिप को साझा करते हुए दावा किया गया कि यह मामला ग्रीन लाइन का मेट्रो का है। उन्होंने बताया कि धक्का-मुक्की के बाद दो महिलाएं दिल्ली मेट्रो में लड़ने लगी।
Kalesh b/w Two ladies inside Delhi Metro over push and shove:
pic.twitter.com/0gVDxqqRBz— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 16, 2025
तमाम यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी राय कमेंट सेक्शन में दी है। एक यूजर ने लिखा – दिल्ली मेट्रो नहीं, दिल्ली मेट्रो फाइट क्लब कहो। दूसरे ने लिखा – यार दिल्ली बहुत खतरनाक हो गई है। इसी तरह अन्य कहा कि दिल्ली मेट्रो एकदम कलेश का स्थान बन गया है। वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में लिखें।