आस्ट्रेलिया में 5 महीने में पहली बार कोई नया केस नहीं

ऑस्टेलिया से एक अच्छी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस का कोई नया मामला रविवार को सामने नहीं आया है। स्वास्थ अधिकारी ने कहा कि 5 महीने में पहली बार ऐसा हुआ है। इसके अलावा लगातार दूसरा दिन है, जब संक्रमण के चलते कोई मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसा ही रहा तो आगे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम में ढील दी जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट (Greg Hunt) ने बताया कि ऑस्टेलिया के विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट (hotspot) केंद्र बन चुका है। यहां पर 90 फीसद तक कोरोना से मौतें हुई हैं। राहत की बात यह है कि यहां पर लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस;-इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में 27,590 संक्रमित मामले हैं जबकि मरनेवालों का आंकड़ा 907 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही यहां पर अभी तक 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें इस वक्त जानलेवा वायरस ने अपना प्रकोप बनाया हुआ है। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। इसके बाद दूसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है।

कोरोना वैक्सीन बनाने की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का भी नाम:-बता दें कि भारत समेत दुनिया के तमाम देश कोरोना की वैक्सीन के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। भारत, अमेरिका, रूस, चीन और ऑस्ट्रेलिया वाक्सीन की रेस में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में कोरोना की वैक्सीन बाजार में आ सकती है। इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 3.50 करोड़ के पार पहुंच गई है। अकेले भरत और अमेरिका में ही 1.40 करोड़ पीड़ित हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सब ठीक रहा तो जनवरी 2021 तक आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की 8.5 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि, यह तभी संभव है जब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व एस्ट्राजेनेका तथा स्थानीय यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड व सीएसएल की वैक्सीन अपेक्षित सफलता हासिल कर लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *