कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद WHO प्रमुख ने खुद को किया क्वारेंटाइन

दुनिया के 200 से अधिक शहरों में कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है. आम से लेकर खास तक सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है. WHO प्रमुख हाल ही में किसी कोविड-19 पॉजिटिव (Covid Positve) मरीज के संपर्क में आए थे. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘मेरी पहचान किसी ऐसे शख्स के कॉन्टैक्ट के तौर पर की गई है, जो कोविड-19 से संक्रमित निकला है.’

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझे कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन फिर भी मैं WHO के प्रोटोकॉल्स के तहत खुद आने वाले दिनों के लिए क्वारंटीन कर रहा हूं और मैं घर से ही काम करूंगा.’ टेड्रोस ने ट्विटर पर जोर देते हुए कहा कि ‘यह बहुत अहम है कि हम सब स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करें.’ उन्होंने लिखा कि ‘इसी तरह हम कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ सकेंगे. वायरस को खत्म कर सकेंगे और हेल्थ सिस्टम को बचा सकेंगे.’

 

यूनाइटेड नेशंस की इस एजेंसी के प्रमुख टेड्रोस इस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में अगले मोर्चे पर बने हुए हैं. 55 साल के टेड्रोस एडनोम कई महीनों से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इस वायरस को हराने में हर एक शख्स की भूमिका अहम है. WHO सभी को हाथ धोते रहने, मास्क पहनने और सोशळ डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने की सलाह देता है. वहीं, हेल्थ एजेंसी ने अथॉरिटीज को वायरस के संक्रमण का पता लगाने यानी ट्रेसिंग और टेस्टिंग से लेकर आइसोलेशन तक की पूरी प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने को कहता है.

पिछले साल दिसंबर में चीन से धीरे-धीरे फैला कोविड-19 अभी तक पूरी दुनिया में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है, जिनमें से 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *