आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………तृतीया
रात्रि 03.23 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
सूर्योदय………प्रातः 06.32.54 पर
सूर्यास्त……..संध्या 05.48.19  पर
सूर्य राशि………………………तुला
चन्द्र राशि…………………….वृषभ
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र………………………..रोहिणी
रात्रि 02.26 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग……………………………परिघ
दुसरे दिन प्रातः 06.29 पर्यंत पश्चात शिव
करण………………………..वणिज
दोप 02.19 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
03 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.47 से 12.32 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 02.56 से 04.20 तक ।
☸ शुभ अंक………………..9
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:19:17 07:39:07
वृश्चिक
07:39:07 09:58:07
धनु
09:58:07 12:02:28
मकर
12:02:28 13:45:04
कुम्भ
13:45:04 15:12:47
मीन
15:12:47 16:37:58
मेष
16:37:58 18:13:26
वृषभ
18:13:26 20:09:16
मिथुन
20:09:16 22:24:14
कर्क
22:24:14 24:44:57
सिंह
24:44:57 27:02:37
कन्या
27:02:37 29:19:17
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.22 से 10.45 तक चंचल
प्रात: 10.45 से 12.09 तक लाभ
दोप. 12.09 से 01.32 तक अमृत
दोप. 02.56 से 04.19 तक शुभ
रात्रि 07.19 से 08.56 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ महावीराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
स्थानभ्रष्टा न शोभन्ते दन्ताः केसा नखा नराः ।
इति सञ्चिन्त्य मतिमान् स्वस्थानं न परित्यजेत् ॥
अर्थात :-
दांत, बाल, नाखून, और नर – ये यदि स्थानभ्रष्ट हो तो शोभा नहीं देते; ऐसा समजकर, मतिमान इन्सान ने स्वस्थान का त्याग नहीं करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
दांतों से कैविटी कैसे हटाये :-
1. दांतों से कैविटी हटाए लौंग –
लौंग, दांत संबंधी किसी भी प्रकार के इलाज के लिए महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है, जिसमें कैविटी शामिल हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एनाल्जेसिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण, लौंग दर्द को दूर करने और कैविटी को फैलने से रोकने में मदद कर सकता है। दांतों से कैविटी हटाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप तिल के तेल के 1/4 चम्मच के साथ लौंग के 2 से 3 बूंदों को मिला लें। फिर कुछ बूंदें कॉटन बॉल पर डालकर कैविटी वाले क्षेत्र में लगाएं। बिस्तर पर जाने से पहले हर रात इस उपाय को अपना सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 03 नवंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:25 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:41 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:30 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:53 से 04:18 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:45 से 12:30 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय  हो  ।।
                 ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज अपने निजी विचारों को छोडकर अन्यों के विचारों को अपनाए । घर के तथा परिवारजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाए । वाणी पर संयम रखे , नहीं तो किसी से वाद – विवाद या मनमुटाव हो सकता है । खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे । आर्थिक विषयों में सावधानी बरते ।
          वृषभ :~ आप आर्थिक जिम्मेदारियों पर आज ध्यान देंगे तथा उसे पूर्ण भी करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता से सभी कार्य अच्छी तरह से करेंगे ।परिवारजनो के साथ आनंद पूर्वक समय बितेगा ।
          मिथुन :~ आपकी वाणी और व्यवहार के कारण शंका न हो इसका ध्यान दें । आवेश के कारण किसी से बहस न हो ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । अकस्मात से बचे । परिवार मे कलह हो सकता है । आज आय कम और खर्च अधिक होगा ।
          कर्क :~ आज का दिन आपके लिए लाभकारी है । नौकरी और व्यापार में लाभ होगा । मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । अविविहितों को आज विवाह का योग है । आय में वृद्धि होगी । आकस्मिक धन मिलेगा । आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे ।
          सिंह :~ आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा । उच्च अधिकारियों के पर कार्य का सकारात्मक असर से आप पर प्रसन्न रहेंगे । अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे । पिता से सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा । जमीन , वाहन , संपत्ति से जुडे‍ कार्य  के लिए आज का दिन अनुकूल है ।
          कन्या :~ आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा । मन चिंता से व्यग्र रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्त होगा , जिस से कार्य में मंदता रहेगी । नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । संतानो के स्वास्थ्य चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है ।
          तुला :~ किसी के साथ वाद – विवाद या झगडा़ न करें । क्रोध न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । हितशत्रुओं से भी सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । फिर भी आकस्मिक धनलाभ हो सकता है । रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे ।
          वृश्चिक :~ आज आपके लिए मनोरंजन का दिन है । मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक पर जाएंगे । वस्त्राभूषण , वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा । आपकी मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
          धनु :~ आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है । घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा । शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । नौकरी और व्यावसाय मे वातावरण अनुकूल रहेगा । आपको सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
          मकर :~ आज शारीरिक रुप से आपमें आलस्य , थकान , अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता होगी । मानसिक चिंता सताएगी । व्यावसायिक में भाग्य साथ नही देगा । उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा । मन की दुविधा से निर्णय शक्ति नही रहेगी । संतानो के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
          कुंभ :~ अधिक भावुकता के कारण मन अस्वस्थ होगा । सामाजिक  सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखे । घर और संपत्ति के कार्यो में आज संभलकर चले । माता से लाभ होगा । विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है । आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे ।
          मीन :~ आवश्यक निर्णय ले , आज का दिन शुभ है । सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी । विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता से अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे । भाई – बंधुओ के साथ संबंधो में निकटता आयेगी । सामाजिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *