
दुनियाभर में आए दिन कोई ना कोई हादसा होने की खबर मिलती रहती है। जिनमें कई लोगों की मौत हो जाती है तो वहीं कुछ हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाते हैं। नीदरलैंड के रॉटरडम शहर के स्टेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। जब एक मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर पहुंची लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण एक दर्दनाक हादसे का शिकार होते-होते बच गई।
दरअसल, रॉटरडम शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेट्रो स्टेशन का आखिरी स्टाॅप था। जो पानी के ऊपर बना हुआ है। जहां स्टेशन खत्म हो था वहां इंजीनियर्स ने ‘व्हेल’ मछली की दो बड़ी पूंछ बना दी थीं। जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। लेकिन किसे पता था कि एक दिन खूबसूरती के लिए बनाई ‘व्हेल’ मछली की पूंछ ही मेट्रो को हादसे का शिकार होने से बचा लेगी।
एबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, घटना सोमवार की सुबह, नीदरलैंड्स के स्पिजेनकिसे में हुई, जब रोटेरडैम में डी अकर्स स्टेशन पर एक मेट्रो ट्रेन कथित रूप से रेलवे लाइन के अंत में एक बफर स्टॉप के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वो सीधे व्हेल की पूंछ के स्टेच्यू के ऊपर जाकर चढ़ गई.
रॉटरडैम पुलिस ऑपरेशनल सेंटर यूनिट के एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. जहां, सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई.
फोर्ब्स के अनुसार, दुर्घटना के मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रेन के अंत में सुरक्षा बफ़र्स के माध्यम से गाड़ी चलाने का कारण क्या है?
साल 2002 में डिजाइन की गई थी ‘व्हेल’ की पूंछ:-वहीं अगर बात करें स्टेशन के आखिरी स्टाॅप पर बनी ‘व्हेल’ की पूंछ की तो वह पॉलिएस्टर की बनी हुई है। जिसे डच आर्किटेक्ट Maarten Struijs ने साल 2002 में डिजाइन किया था। जिससे ये जगह खूबसूरत दिखाई दे।