भोपाल। पत्नी की शिकायत के बाद युवक ने थाने में खुद को लगाई आग, बचाने में पुलिसकर्मी भी झुलसा — देखें VIDEO

युवक ने थाने पहुंचकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भिजवाया।

भोपाल में पत्नी के थाने में शिकायत करने पहुंचने पर पति ने खुद को आग लगा ली। वह भी पेट्रोल डालकर थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने पानी और कंबल से आग को बुझाया और युवक को अस्पताल भिजवाया। आग बुझाने के दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ भी झुलस गया।

मामला गौतम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर का है। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सूरज ग्यासी (30) मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला था। वह टीला जमालपुरा में स्थित हरीजन बस्ती में पत्नी के मायके में रह रहा है।

दो दिन पहले पत्नी ने आपसी विवाद के बाद पति के खिलाफ टीला जमालपुरा में एफआईआर दर्ज करा दी थी। शुक्रवार की दोपहर को करीब 1 बजे दोनों में विवाद हो गया। पत्नी फिर थाने पहुंच गई।

पेट्रोल डालकर पहुंचे युवक ने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने आग बुझाई।

शक था एफआईआर के बाद गिरफ्तारी होगी

पति भी उसके पीछे थाने पहुंच गया। उसे संदेह था कि एफआईआर दर्ज होगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी शंका में उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर पुलिस ने तत्काल पानी और कंबल से आग को बुझाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *