परिवार को न लगे भनक, बैंकॉक ट्रिप छुपाने शख़्स कर बैठा ये हरकत… एयरपोर्ट पर चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक 51 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है. उसपर आरोप है कि उसने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्नों को जानबूझकर फाड़ दिया है. इसकी वजह उसकी बैंकॉक ट्रिप बताई जा रही है. शख्स को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक की अपनी यात्रा के बारे में परिवार से छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट के पन्ने फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी विजय भालेराव को सोमवार तड़के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर आव्रजन अधिकारियों ने जांच के दौरान रोका, और देखा कि उसके पासपोर्ट के कुछ पन्ने फटे हुए थे.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भालेराव पिछले साल 4 बार बैंकॉक गया था. इस महीने की शुरुआत में वह मुंबई हवाई अड्डे से इंडोनेशिया गया था. अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ में पता चला कि उसने बैंकॉक की अपनी यात्रा के बारे में परिवार से छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट के पन्ने फाड़े थे.

भालेराव को सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS)और पासपोर्ट अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *