MP: नशे में धुत टीचर ने स्कूल में बच्चों को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन — देखें VIDEO

गुरु को भगवान से बड़ा कहा गया है, लेकिन मध्य प्रदेश के कटनी जिले से आई एक घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार कर दिया है. कटनी के बड़वारा विकासखंड की प्राथमिक शाला खिरहनी में पदस्थ शिक्षक नवीन प्रताप सिंह बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह स्कूल में ही शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं और बच्चों को भी शराब परोसते दिख रहे हैं.

बताया जा रहा है कि शिक्षक नवीन प्रताप सिंह बघेल अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं. इस वजह से पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है. बीते दिनों जब उन्होंने बच्चों को भी शराब पिलाना शुरू किया, तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.

टीचर ने बच्चों को दी शराब

वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग इस घटना को लेकर गुस्से में हैं और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. आखिर जब शिक्षक खुद इस तरह की हरकतें करेंगे तो बच्चों को क्या सिखाया जाएगा?

आरोप टीचर हुआ निलंबित

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉक्टर दिलीप यादव ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे लोगों को बच्चों की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, जो खुद अपने कर्तव्यों को नहीं समझते?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *