महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर अरिजीत सिंह, पत्नी के साथ भस्म आरती में हुए शामिल — देखें VIDEO

बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह रविवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। वे तड़के मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनकी पत्नी कोयल रॉय भी उनके साथ रहीं। अरिजीत मंदिर में बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने भगवान महाकाल के नाम वाला कुर्ता पहन रखा था और मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया हुआ था।

दरअसल, शनिवार को अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट इंदौर में हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह करीब चार बजे वे महाकाल मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ लिया। अरिजीत सिंह लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप करते नजर आए। वे पूरे समय महाकाल की भक्ति में लीन रहे।

अरिजीत सिंह ने सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन किए।

आरती के पश्चात अरिजीत और उनकी पत्नी ने मंदिर की देहरी से दर्शन किए। इस दौरान आकाश पुजारी द्वारा पूजन-पाठ कर जल अर्पित किया गया। महाकाल मंदिर समिति की ओर से अरिजीत को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *