आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….पंचमी
दुसरे दिन प्रातः 06.36 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………प्रातः 06.33.54 पर
सूर्यास्त………संध्या 05.47.09 पर
सूर्य राशि………………………तुला
चन्द्र राशि…………………….मिथुन
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र………………………….आर्द्रा
दुसरे दिन प्रातः 06.41 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग……………………………शिव
प्रातः 06.47 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण………………………..कौलव
संध्या 05.56 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
05 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.47 से 12.32 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.33 से 02.56 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
05:11:24 07:31:20
वृश्चिक
07:31:20 09:50:14
धनु
09:50:14 11:54:35
मकर
11:54:35 13:37:11
कुम्भ
13:37:11 15:04:54
मीन
15:04:54 16:30:05
मेष
16:30:05 18:05:33
वृषभ
18:05:33 20:01:23
मिथुन
20:01:23 22:16:21
कर्क
22:16:21 24:37:04
सिंह
24:37:04 26:54:44
कन्या
26:54:44 29:11:24
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.46 से 12.09 तक चंचल
दोप. 12.09 से 01.32 तक लाभ
दोप. 01.32 से 02.55 तक अमृत
सायं 04.18 से 05.42 तक शुभ
सायं 05.42 से 07.19 तक अमृत
रात्रि 07.19 से 08.55 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सहस्रबाहवे नमः ।।
? सुभाषितानि :-
यो न सञ्चरते देशान् यो न सेवेत पण्डितान् ।
तस्य सङ्कुचिता बुद्धि र्धुतबिन्दु रिवाम्भसि ॥
अर्थात :-
जो देशों में घूमता नहीं, जो पंडितों की सेवा करता नहीं, उसकी बुद्धि पानी में घी के बिंदुवत् संकुचित रहती है ।
? आरोग्यं :-
दांतों से कैविटी कैसे हटाये :-
3. लहसुन –
एंटीबायोटिक गुणों में समृद्ध होने के कारण, लहसुन अक्सर दांतों के सड़न और कैविटी को दूर करने में बहुत ही मदद करता है। यह दर्द से राहत प्रदान करता है और स्वस्थ मसूड़ों और दांत को बढ़ावा देता है। इसके लिए आप तीन से चार लहसुन की कली को कुचलकर 1/4 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट को तैयार कर लें और इसे संक्रमित दांत या कैविटी वाले क्षेत्र पर लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
 ।।  सूप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 05 गुरुवार 2020 संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:34 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:40 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:40 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 06:39 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:29 से 02:52 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:44 से 12:29 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी । नौकरी – व्यवसाय में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा , जिसमें से बाहर आने की कोशिश कामयाब होगी । नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे । छोटा प्रवास हो सकता है । बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है ।
          वृषभ :~ मन की दुविधा से अनिर्णय की स्थिती रहेगी । परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएँगे । झक्वी व्यवहार से संघर्ष हो सकता है । लेखक , कारीगर , कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन करेंगे । आपकी वाकपटुता आपका कार्य पूर्ण करेगी और दूसरे को मोहित करेगी । नए कार्य का आरंभ नही करे ।
          मिथुन :~ आज का दिन लाभदायक साबित होगा । सुबह से ताजगी और प्रसन्नता होगी । मित्रों तथा सगे – सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन लेंगे । आर्थिक लाभ के साथ – साथ कहीं से गिफ्ट होने से आप अधिक खुश होंगे ।
          कर्क :~ शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता होगी । मन की दुविधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएँगे । परिवारजनों के साथ मनमुटाव से मन में उदासी बढ़ेगी । खर्च बढ़ेगा । गलतफहमी या वाद – विवाद से दूर रहे ।
          सिंह :~ आज के दिन आपको विविध लाभ मिलेगा । ऐसे में मन का ढ़िलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे , इसका ध्यान रखे । मित्र – मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा । नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धि होगी ।  पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा ।
          कन्या :~ नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है । व्यापार में लाभ होगा । बकाया वसूली के पैसे वसूल होंगे । नौकरी वालों की पदोन्नति हो सकती है । पिता से लाभ होगा । परिवार में आनंद – उत्साह का वातावरण रहेगा । सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे ।
          तुला :~ लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी । विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी । फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरे । धन खर्च होगा ।
          वृश्चिक :~ आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक बिताए । नए कार्य आरंभ न करें । क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको परेशानी में डाल सकते हैं । समय से भोजन नहीं मिलेगा । राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करे । दुर्घटना से बचें ।
          धनु :~ बौद्धिक , तार्किक , विचार – विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है । मनोरंजन , प्रवास , मित्रों के साथ मुलाकात , सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आपको आनंदित और रोमांचित बनाएगा । भागीदारी में लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी । सार्वजनिक मान – सम्मान बढेगा ।
          मकर :~ आपके व्यापार – धंधे का विकास होगा । आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन – देन में सरलता रहेगी । परिवार में सुख – शांति का माहौल रहेगा । कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों को पराजित करेंगे । मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहे ।
          कुंभ :~ आज आप संतानों और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे । अपच , पेट – दर्द से परेशान होंगे । विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुँचाएगी । आज नए कार्यों का आरंभ न करे । यात्रा प्रवास स्थगित रखे ।
          मीन :~ शारीरिक – मानसिक भय रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद होगा । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी । अनिद्रा से परेशान रहेंगे । धन और कीर्ति की हानि होगी । स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहे । स्थावर मिल्कियत तथा वाहन आदि की समस्याएँ होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *