
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इन दोनों ही दिग्गजों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। दरअसल, यह नोटिस फैंट्सी ऐप को प्रमोट करने के चलते भेजा है। हाईकोर्ट ने साथ ही फैंट्सी ऐप के मालिकों को भी सेलिब्रिटीज से प्रमोशन कराने को लेकर भी फटकार लगाई है।
एडोवोकेट मोहम्मद रिजवी के हाईकोर्ट में एक केस दायर करते हुए इल्जाम लगाया था कि इन फैंट्सी ऐप में खेलने और हारने के चलते कई युवाओं ने अपनी जान दे चुके हैं। हाईकोर्ट ने इस पर कहा, ‘यह ऐप आईपीएल की टीमों के नाम पर हैं, जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कुछ ऐप राज्य के नाम पर हैं। क्या यह टीमें राज्य की तरफ से खेल रही हैं।’ कोर्ट ने फैंट्सी ऐप के मालिकों को भी सेलिब्रिटी का इस्तेमाल करके पैसा कमाने के मामले में दोषी ठहराया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, सौरव गांगुली, एक्टर प्रकाश राज, तमन्ना राणा और सुदीप खान को इस मामले में नोटिस जारी किया है। विराट कोहली और गांगुली फैंट्सी ऐप का प्रचार करते हैं और आईपीएल 2020 के दौरान उनके नए ऐड काफी वायरल भी हुए हैं। कोहली के अलावा, कुलदीप यादव समेत कई खिलाड़ियों ने इस सीजन आईपीएल में फैंट्सी ऐप को प्रमोट करते दिखाई दिए हैं।