फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला ने पहना इतने करोड़ रुपए का ड्रेस,कीमत उड़ा देगी आपके होश

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फैन्स को उनका लुक काफी पसंद आता है. उर्वशी ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसमें वह इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा बनीं हैं. इस गोल्डन कलर के ड्रेस में उर्वशी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. उर्वशी जितनी खूबसूरत लग रही हैं उतना ही महंगा उनका ड्रेस है. आप उनकी सोने की ड्रेस की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे.

: र्वशी रौतेला  को डिजाइनर फर्न अमेटो की शॉर्ट फिल्म में फीचर किया गया था, जिसमें वह ‘इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा’ के किरदार में दिखाई दीं. इस फिल्म के लिए उन्होंने 5 मिलियन डॉलर की ड्रेस पहनी. इस बारे में बात करते हुए यूजेन ग्रुप के संस्थापक और सीईओ जोश यूजेन ने कहा, ” यह हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि भारत की सबसे तेजस्वी महिला और भारत की हमारी पहली सेलिब्रिटी, जो दुबई की होमग्रोन (Homegrown) लक्जरी यात्रा और फैशन मैगजीन एक्सपेडिशन मैगजीन (Xpedition Magazine) का कवर बनीं. उनका पूरा आउटफिट उत्तम सोने से बना है, जिसकी कुल कीमत 5 मिलियन US डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपये है. और यह एक सुपरस्टार के लिए फिट है जो कि वह है. वह एक गोल्डन हार्ट वाली मेरी एक अच्छी दोस्त हैं.”

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला  अपने स्टाइल और अपने आउटफिट को लेकर यूं चर्चा में आईं. इससे पहले एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ की शादी में भी अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में आ गई थीं. दरअसल, नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने 55 लाख का लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत भी लग रही थीं. हाल ही में उन्होंने कॉमेडी-ड्रामा फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में मुख्य भूमिका अदा की थी. इस फिल्म में वह गौतम गुलाटी के साथ दिखाई दी थीं. इसके अलावा जल्द ही वह तेलुगू फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में भी नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *