इंदौर। पहलगाम आतंकी घटना पर श्रद्धांजलि मेसेज भेजने पर युवक को धमकी… जिम से निकाला, मैनेजर और संचालक पर केस दर्ज

इंदौर में गोल्ड जिम और संचालक विवादों में आ गए हैं। उन पर विभिन्न धाराओं में विजयनगर थाने में केस हो गया है। आरोप है कि गोल्ड जिम के नंबर पर जिम के सदस्य द्वारा केवल पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में एक श्रद्धाजलि मैसेज भर भेजा था। इसी बात पर जिम के मैनेजर, संचालकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जमकर गालियां दी। इसके बाद उसकी सदस्यता भी निरस्त कर दी।

विजयनगर थाने में इन पर हुआ केस

10 )भारत देश में आतंकवादियों पहलगाम जम्मू कशमीर मे की जाने वाली घटना से भी में आहत था जिसके विरोध में मैने दिनांक 24/04/2025 को श्रध्दांजलि पूर्वक एक मैसेज गोल्ड जिम के पर्सनल नम्बर 9993834111 पर भेजा था तब मुझे गोल्ड जिम के मैनेजर नितिन व रोहित ने केविन में बुलाया और बोले कि उल्टे सीधे मैसेज जिम के नम्बर पर क्यों भेज रहा है और मेरे साथ इसी बात को लेकर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद दिनांक 25/04/2025 को मेरी गोल्ड जिम से सदस्यता निरस्त कर दी गई मैंने इस के सबन्ध में गोल्ड जिम के संचालक शान्तनु ठाकुर से दिनांक 25/04/2025 को मोबाईल पर बात करी और उनको घटना के संबन्ध में जानकारी दी लेकिन शान्तनु ठाकुर के व्दारा भी मुझे फोन पर मां बहन की नंगी नंगी गाली गलाँच करते हुये बोला कि तुझसे जो करना है कर लेना और फोन काट दिया था घटना की जानकारी मैने मेरे दोस्त नितिन वर्मा व चिकलेश शर्मा को दी थी

विजयनगर थाने में बीएनएस की धारा 296, 351 (3) और 3 (5) पर फरियादी अजय वर्मा पिता दिलीप वर्मा परदेशीपुरा निवासी की शिकायत पर स्कीम 54 विजयनगर स्थित गोल्ड जिम मैनेजर नितिन के साथ संचालक शांतनु ठाकुर पर केस हुआ है।

यह लिखा है एफआईआर में

फरियादी ने पुलिस को बताया कि पहलगाम की आतंकी घटना से आहत होने पर उसके विरोध में 24 अप्रैल को श्रद्धाजलि पूर्वक एक मेसेज गोल्ड जिम के पर्सनल नंबर 9993834111 पर भेजा था। मुझे गोल्ड जिम के मेनेजर नितिन व टोहित ने केविन में बुलाया और बोले कि उलटे सीधे मैसेज जिम के नंबर पर क्यों भेज रहे हो और इसी बात पर मेरे साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 25 अप्रैल को मेरी जिम की सदस्यता निरस्त कर दी। मैंने इसे लेकर जिम के संचालक शांतनु ठाकुर से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने भी फोन पर मुझे गालियां दी और बोला जो करना है कर लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *