आखिर ऐसा क्या हुआ जो अचानक ही कृष्णा अभिषेक ने दे डाली कपिल शर्मा शो छोड़ने की चेतावनी!

टीवी का फेमस फैमली कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कपिल शर्मा का ये शो पिछले काफी वक्त से जबरदस्त कॉमेडी के चलते पसंद किया जाता है। वहीं इस शो का हर कलकार अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहा है। शो में अगर किसी की कॉमेडी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो है सपना यानी कृष्णा अभिषेक की। शो में कपिल और कृष्णा की जुगलबंदी को लोग काफी एंजॉय करते हैं।

कृष्णा छोड़ेंगे कपिल का शो?

लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबर फैली है कि कृष्णा,कपिल के शो को छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने शो के दौरान ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वे इस शो का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते हैं. जैसे ही ये खबर वायरल हुई, फैन्स काफी मायूस हो गए और अपना दुख जाहिर करने लगे. लेकिन आपको बता दें कि कृष्णा, कपिल का शो नहीं छोड़ने वाले हैं. वे इस शो के साथ लगातार जुड़े रहेंगे. उन्होंने शो छोड़ने की धमकी तो मजाक में दी है, वो भी उस समय जब शो पर रेमो डिसूजा आए थे.

मेकर्स ने उस एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कृष्णा, रेमो के शो पर आने से खुश नहीं हैं. वे एंट्री तो जरूर डांस लेते हुए करते हैं, लेकिन रेमो को देखते हुए कह देते हैं कि वे शो को छोड़ रहे हैं. वे वहां मौजूद सभी गेस्ट को अलविदा कह देते हैं. अब जब कपिल, कृष्णा से पूछते हैं कि वे क्यों शो छोड़ने के लिए कह रहे हैं, इस पर कृष्णा काफी फनी जवाब देते हैं. वे कहते हैं- इतने सारे गेस्ट को भी कोई बुलाता है क्या. वहीं कृष्णा, रेमो को लेकर कहते हैं कि इन्होंने कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स को स्टार बना दिया लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया.

 

एपिसोड की बात करें तो रेमो डिसूजा संग धर्मेश, पुनीत पाठक, सलमान, राहुल शेट्टी जैसे बेहतरीन डांसर्स आने वाले हैं. कपिल ने सभी के साथ खूब मस्ती की है और काफी टांग भी खींची है. प्रोमो के बाद उस एपिसोड को देखने के लिए तमाम फैन्स काफी बेताब हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *