विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल मैसेज; BCCI का आया रिएक्शन — देखें VIDEO

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे।

कोहली ने 10 मई को BCCI से कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं। बोर्ड ने कोहली को अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा था। 11 मई को बोर्ड के एक अधिकारी ने उनसे बात भी की थी।

दिसंबर/जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में 190 रन बनाए। इनमें एक शतक शामिल था।

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए। 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए।

इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा

कोहली ने लिखा- टेस्ट ने मेरी परीक्षा ली, जिंदगी के सबक सिखाए

विराट ने लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉरमेट मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है। परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं।

जब मैं इस फॉरमेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।

मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’ उन्होंने आगे अपनी जर्सी का नंबर ‘269’ लिखा और लिखा ‘साइनिंग ऑफ’।

BCCI ने पोस्टर शेयर किया, लिखा- थैंक यू

BCCI ने विराट के संन्यास के बाद यह पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

BCCI ने विराट कोहली को थैंक यू कहा। बोर्ड ने लिखा – टेस्ट क्रिकेट में एक युग समाप्त हो गया है, लेकिन विरासत जारी रहेगी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए जो योगदान किया, उसे हमेशा याद किया जाएगा।

बेस्ट फ्रेंड डिविलियर्स बोले- सच्चा लीजेंड: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को संन्यास लेने पर सच्चा लीजेंड बताया। एबीडी ने कहा कि कोहली की स्किल्स ने हमेशा प्रेरणा दी है। उन्होंने प्यार से कोहली को biscotti कहा। इस इटैलियन शब्द का मतलब बिस्कुट होता है।

कोहली के टेस्ट में 9230 रन, 30 शतक

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट टेस्ट में धोनी-रोहित से आगे, सभी घरेलू सीरीज जीतीं

  • विराट कोहली ने कभी कप्तान के तौर पर ICC टूर्नामेंट नहीं जीता। टेस्ट क्रिकेट में बतौर लीडर वे धोनी और रोहित दोनों से आगे हैं। कोहली ने घर में सभी 11 सीरीज जीतीं धोनी और रोहित दोनों की कप्तानी में भारत को घर में टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी। रोहित की कप्तानी में तो न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप भी शामिल है।
  • कोहली ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घरेलू मैदान पर कप्तानी की थी। भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज 3-0 से जीती। इसके बद कोहली की कप्तानी में टीम ने घर सभी टेस्ट सीरीज जीतीं।

 

घर में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

 कोहली ने टेस्ट में 30 शतक बनाए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 14 शतक भारत में बनाए हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने केवल एक शतक जड़ा है।

विराट की जगह नंबर 4 पर 4 ऑप्शन

  • श्रेयस अय्यर: भारत से तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके श्रेयस टेस्ट में कोहली को रिप्लेस करने के नंबर-1 दावेदार हैं। वे वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण फिलहाल बाहर हैं। वे 14 टेस्ट में 1 शतक और 5 फिफ्टी लगा चुके हैं। श्रेयस के नाम 15 फर्स्ट क्लास शतक भी हैं।
  • रजत पाटीदार: इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में पाटीदार ने ही कोहली को रिप्लेस किया था। तब विराट निजी कारणों से सीरीज नहीं खेल सके थे। हालांकि, पाटीदार 3 मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए वे इंग्लैंड सीरीज के लिए एक बार फिर स्क्वॉड में जगह बना सकते हैं। रजत के नाम 13 फर्स्ट क्लास सेंचुरी हैं।
  • सरफराज खान: भारत के लिए पिछले साल ही टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज 1 शतक और 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज का औसत 65.61 का है। वे घरेलू पिचों के एक्सपर्ट माने जाते हैं, ऐसे में विदेशी कंडीशन में उनका कोहली को रिप्लेस कर पाना मुश्किल है।
  • ध्रुव जुरेल: 24 साल के जुरेल भारत के लिए 4 टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अपनी टेक्निक से सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा। युवा जुरेल विकेटकीपंग भी कर लेते हैं, ऐसे में प्लेइंग-11 में शामिल होने ज्यादा ऑप्शन देते हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए मैनेजमेंट उन पर भी इन्वेस्ट कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *