बॉलीवुड को एक और झटका, इस फिल्म डायरेक्टर का हुआ निधन

निर्माता और निर्देशक सुदर्शन रतन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कोविड-19 से जूझ रहे थे और गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शेखर कपूर ने शुक्रवार रात अपने ट्वीट में रतन के निधन की जानकारी दी।

माधुरी दीक्षित और शेखर सुमन स्टारर ‘मानव हत्या’ (1986) जैसी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक सुदर्शन रतन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कोविड-19 से जूझ रहे थे और गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।इस बात की जानकारी अभिनेता शेखर सुमन ने दी है।

अभिनेता शेखर सुमन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। शेखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कोरोना के कारण मैंने अपने दोस्तों में से एक सुदर्शन रतन को खो दिया। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ मेरी दूसरी फिल्म डायरेक्ट की थी। वे बुरे दिनों से हार गए। गरीब थे, लेकिन ईमानदार थे। हम संपर्क में थे। हम-एक दूसरे को कॉल करते थे और अक्सर घर पर मिला करते थे। तुम्हारी बहुत याद आएगी दोस्त। भगवान आत्मा को शांति दे।’
बता दें कि सुदर्शन ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। अंतिम में वह इस वायरस के हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि सुदर्शन रतन ने शेखर सुमन और माधुरी दीक्षित के साथ 1986 में फिल्म ‘मानव हत्या’ बनाई थी। तभी से शेखर और सुदर्शन काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।

इसके बाद सुदर्शन ने 1996 में फिल्म ‘हाहाकार’ की कहानी लिखी थी। इस फिल्म को उन्होंने खुद ही निर्देशित किया था। साथ ही इस फिल्म के निर्माता भी वो खुद ही थे। फिल्म में सुधीर पांडे, शफी ईमानदार, नीलिमा अजीम और जॉनी लीवर अहम किरदार में नजर आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *