कर्नल सोफिया को लेकर मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहीं ये बात – देखें VIDEO

MP News : भारत- पाकिस्तान के तनाव के बीच नेशनल हीरो की तरह से छाईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर मंत्री विजय शाह मुश्किल में फंस गए हैं। मामला उजागर होते ही सरकार और संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई तो शाह सफाई देने में जुट गए हैं। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

अपने बिगड़े बोल के लिए अलग पहचान बना चुके मप्र के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर बोलते हुए ट्रैक से उतर गए। एक के बाद एक धड़ल्ले गंदे शब्दों का उपयोग किया। उन्हें करना तो कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ थी, लेकिन वह ऐसे शब्द बोल गए जो पीएम नरेंद्र मोदी और कुरैशी की शान के खिलाफ था। इसके पहले शाह तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह की पत्नी के लिए भी अपशब्द कह चुके हैं।

यह बोले विजय शाह

शाह ने महू विधानसभा के मानपुर में तालाब खुदाई के दौरान अपने संबोधन में कहा कि-मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए जान लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने हमारी बेटियों के लिए सिंदूर उजाड़े थे, वह कटे-फिटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई।

इसके बाद और भी निचले स्तर पर आए

शाह ने यह भी कहा कि- उन्होंने (आतंकियो) कपड़े उतार-उतार के हमारे हिंदुओं को मारा, और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाड़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान ने तूल पकड़ा.. कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता मुकेश नायक ने कहा मुकदमा दर्ज होना चाहिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *