
भोपाल में बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को हुए बस हादसे के बाद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सोसाइटी ने जांच से बचने के लिए एक दिन पहले की तारीख में डॉक्यूमेंट बनवा लिए। पुलिस की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
वहीं, हादसे के मुख्य आरोपी बस ड्राइवर विशाल बैरागी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लौट रही टीटी नगर थाने की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से होना बताया गया है।
बता दें कि सोमवार (12 मई) को स्कूल बस ने सिग्नल में 8 गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। इसमें वहां स्कूटी से घर लौट रही डॉक्टर आयशा की जान चली गई थी। डॉक्टर आयशा की एक महीने बाद ही शादी होने वाली थी। हादसे में 6 लोग घायल हुए थे।

फर्जी दस्तावेजों से बचने की कोशिश
टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस से हुए हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद, बैकडेट में दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया। यह संभावना है कि दस्तावेजों में दी गई तारीख हादसे के बाद ही बनाई गई है।
पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए दोनों पर IPC की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे के मुख्य आरोपी बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है।

फिटनेस और बीमा दोनों थे एक्सपायर, आरटीओ सस्पेंड जांच में यह भी सामने आया कि हादसे में शामिल स्कूल बस का फिटनेस नवंबर 2024 में ही खत्म हो चुका था और बीमा भी नवीनीकृत नहीं था। बस सड़क पर अवैध रूप से दौड़ाई जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संभागायुक्त संदीप सिंह ने भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।

IPS स्कूल का संचालन करती है श्री रामनंदा एजुकेशन सोसाइटी डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आईपीएस स्कूल का संचालन श्री रामनंदा एजुकेशन सोसाइटी करती है। सोसाइटी में 8 सदस्य हैं। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में सोसाइटी के सचिव प्रदीप पांडेय सहित प्रवेश नागर की गिरफ्तारी कर ली गई है। ड्राइवर विशाल बैरागी फरार है। उसके पास हैवी लाइसेंस नहीं होने के बावजूद उसे बस चलाने को दी गई थी।

बस ने 8 गाड़ियों को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत सोमवार को भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस ने रेड सिग्नल पर खड़ी आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूटी सवार बीएएमएस इंटर्न डॉक्टर आयशा खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटी थीं और पांच दिन बाद छुट्टी लेने वाली थीं। शादी की तारीख 14 जून तय थी। उनकी मां जब रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांट रही थीं, तब उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

50 फीट तक घिसटती रही आयशा, पहिए के नीचे आई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों में पीछे से तेज रफ्तार से आई बस ने सीधा टक्कर मारी। स्कूटी पर बैठी आयशा बस के अगले हिस्से में फंस गईं और करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद आगे वाले पहिए के नीचे आ गईं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। छह अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
अगले महीने होनी थी शादी

126 बसें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अनफिट मिलीं ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अब तक लगभग 410 स्कूल और कॉलेज बसों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 126 बसें मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाई गईं। इन पर मौके पर कार्रवाई की गई है।