इंदौर में रेप आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन की पिटाई का वीडियो; अश्लील चैट्स, वीडियो हो रहे थे वायरल; हर युवती को दिया कोड नंबर — देखें VIDEO

शूटिंग कोच मोहसिन को पीड़िताओं के रिश्तेदारों ने जमकर पीटा था।

इंदौर में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले रेप और छेड़छाड़ के आरोपी कोच मोहसिन खान को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। उसके मोबाइल में मिले अश्लील फोटो-वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि, मोहसिन का मोबाइल पुलिस से पहले ही पीड़िताओं के रिश्तेदार और हिंदूवादी संगठन के लोगों के हाथ लग गया था। जिसमें उन्होंने वीडियो देखकर उसकी पिटाई कर दी थी।

दरअसल, पीड़िताओं का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर हिंदूवादी संगठन के लोग और पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली। वे उसकी एकेडमी पर पहुंचे, पता लगा कि वह अब वहां नहीं आता है। काफी तलाशने के बाद उन्होंने बुधवार को उसे ढूंढ निकाला और उसका मोबाइल चेक किया।

मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों के नंबर सेव मिले। इनमें से कुछ युवतियों से वह नियमित रूप से वॉट्सऐप पर अश्लील चैटिंग करता था। इनमें कुछ शादीशुदा भी हैं।

एक रिश्तेदार ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जब मोहसिन के मोबाइल से यह सब मिला तो इतना गुस्सा आया कि उसकी पिटाई कर दी। उसके मोबाइल में युवतियों द्वारा दिए गए पैसों के स्क्रीन शॉट भी हैं। उन्होंने से मोहसिन की पिटाई के वीडियो भी शेयर किए।

देखिए, मोहसिन की पिटाई की 4 तस्वीरें..

हर युवती का अलग कोड नंबर, अश्लील वीडियो मांगता था इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में सिल्वर ओक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी शूटिंग के कोच मोहसिन खान के मोबाइल में 100 से ज्यादा लेडीज के नंबर मिले हैं। वह सभी से अश्लील चैटिंग करता था। उसने सभी युवतियों को अलग-अलग कोड दे रखे थे। इनके नाम उसी कोड से सेव किए हुए मिले हैं।

उसके मोबाइल में पीड़िताओं से अश्लील चैट मिले हैं। वह दबाव बनाकर छात्राओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेजने को कहना था।

 

 

मोहसिन को पता चला तो खजराना में छिप गया एक पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया- हम हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के साथ मोहसिन पर काफी समय से नजर रख रहे थे। मोहसिन को इस बात की भनक लग गई थी कि उसे कुछ लोग ढूंढ रहे हैं। इसके बाद से वह खजराना थाना इलाके में जाकर छिप गया। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *