आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….दशमी
रात्रि 03.19 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय……….प्रातः 06.36.54 पर
सूर्यास्त………संध्या 05.44.37  पर
सूर्य राशि……………………….तुला
चन्द्र राशि………………………सिंह
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………………मघा
प्रातः 07.51 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग………………………………इंद्र
रात्रि 10.30 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण…………………………वणिज
दोप 04.24 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
10 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.48 से 12.32 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 02.55 से 04.18 तक ।
☸ शुभ अंक………………….7
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
04:51:41 07:10:47
वृश्चिक
07:10:47 09:30:31
धनु
09:30:31 11:34:52
मकर
11:34:52 13:17:29
कुम्भ
13:17:29 14:45:11
मीन
14:45:11 16:10:22
मेष
16:10:22 17:45:50
वृषभ
17:45:50 19:41:40
मिथुन
19:41:40 21:56:39
कर्क
21:56:39 24:17:21
सिंह
24:17:21 26:35:01
कन्या
26:35:01 28:51:41
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.24 से 10.47 तक चंचल
प्रात: 10.47 से 12.09 तक लाभ
दोप. 12.09 से 01.32 तक अमृत
दोप. 02.54 से 04.17 तक शुभ
रात्रि 07.17 से 08.54 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ आंजनेय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
विद्वानेवोपदेष्टव्यो नाविद्वांस्तु कदाचन ।
वानरानुपदिश्याथ स्थानभ्रष्टा ययुः खगाः ॥
अर्थात :-
विद्वान (समजदार) को ही उपदेश करना चाहिए, नहीं कि अविद्वान को । (ध्यान में रहे कि) बंदरो को उपदेश करके पंछी स्थानभ्रष्ट हो गये ।
? आरोग्यं :-
जैतून की पत्तियां के औषधीय अनुप्रयोग :-
4. हाइपरटेंशन –
चिन्ता, परेशानी व गुस्सा हमारे दिल दिमाग व शरीर के दूसरे भागों को भी प्रभावित करता है। धूम्रपान, मोटापा और मधुमेह आदि के कारण हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आपको जैतून की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व रक्त वाहि‍नि‍यों को आराम देते हैं और नलिकाओं में जमने वाले रक्त के थक्के को रोकने में बेहदद मददगार है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी तथा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आय होगी। व्ययवृद्धि पर नियंत्रण नहीं रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशा व निराशा के बीच तनाव व चिंता रहेंगे। कारोबारी लाभ बना रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। आलस्य हावी रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लाभ होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आर्थिक उन्नति हेतु विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक सेवा व दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। किसी तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। किसी धर्मस्थल की यात्रा-दर्शन आदि के सुयोग बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो तथा दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर सब तरफ हर कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर वातावरण अनुकूल बनेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति का सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। रचनात्मक तथा बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की शुभ सलाह प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनहानि की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। कार्यों की सफलता में शंका रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परमार्थ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। थोड़े प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। आय बनी रहेगी। विवेक का प्रयोग समस्या से मुक्ति दिलाएगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य की अनुकूलता रहेगी। किसी बड़े काम के लंबित प्रयास अब सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आलस्य न करें।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 10 नवंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:26 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:44 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:37 बजे होगा । मघा नक्षत्र प्रातः 07:58 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:58 से 04:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे  ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ उग्र स्वभाव पर संयम रखे । आज आपको मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की तुलना में फल नही मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । कार्य की व्यस्तता से परिवार पर कम घ्यान देंगे । फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी । पेट दर्द से परेशानी हो सकती है ।
          वृषभ :~ आज आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता प्राप्त होगी । पितृपक्ष  से आपको लाभ होगा । विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी । सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है । संतानो के लिए पूँजी – निवेश करेंगे ।
          मिथुन :~ नई योजना का प्रारंभ के लिए आज अनुकूल दिन है । सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल मिलेगा । भाई – बंधु तथा अडो़स – पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर होगा । वैचारिक परिवर्तन होगा । आर्थिक विषयों में सावधानी बरते ।
          कर्क :~ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता नही रहेगी । निराशा और असंतोष की भावना मन में रहेगी । कौटुंबिकजनों के साथ भ्रांति न हो इसका घ्यान रखे । विद्यार्थियों को अभ्यास का पूर्ण परिणाम नहीं मिलेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।
          सिंह :~ आप में आज आत्मविश्वास बहुत रहेगा । किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी लेंगे । पिता तथा बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । वाणी और व्यवहार में नरमी रखे । क्रोध रहेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
          कन्या :~ आज आपके अहम् का  दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा । मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा । स्वभाव में आवेश और क्रोध अधिक रहेगा । धार्मिक कार्यों मे का खर्च हो सकता है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आकस्मिक  खर्च होगा । झगडे – टंटे से दूर रहे ।
          तुला :~ आपका आज का दिन शुभफलदायी है । विविध क्षेत्रों में लाभ से प्रसन्नता होगी । आय में वृद्धि होगी । मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च हो सकता है । पर्यटन स्थल की सैर रोमांचित करेगी । स्त्री मित्रों से मुलाकात आनंददायी होगी ।
          वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है । व्यावसायिक  वातावरण अनुकूल रहेगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक होगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है ।
          धनु :~ आज आपका स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति रहेगी । मन व्यग्र रहेगा । व्यावसायिक बाधाएं  आएंगी । संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहे । किसी भी योजना को सावधानी पूर्वक करे । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो से विवाद टाले ।
         मकर :~ आज अचानक धन खर्च हो सकता है । यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है । अथवा तो व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है । खान – पान में ध्यान रखे । क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखे । नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ उसका ध्यान रखे ।
          कुंभ :~ आज अनुकूल दिन है । आप हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे । प्रवास – पर्यटन हो सकता है । अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान प्राप्त होगा । भागीदारी से लाभ होगा । वाहनसुख मिलेगा ।
          मीन :~ आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है । आप का मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति रहेगी । स्वभाव और वाणी की उग्रता पर संयम रखे । सहकार्यकरो का सहयोग मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *