
इंदौर। हनीमून पर गए राज रघुवंशी का मिला शव…. पत्नी सोनम की तलाश जारी….
डेट – 02.06.2025
एंकर – इंदौर से हनीमून पर गए शिलांग से लापता नवविवाहित जोड़े की सूचना सामने आई है – पति राजा रघुवंशी का शव शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद हुआ है। पत्नी सोनम की तलाश अब भी जारी है।दोनों की 11 मई को धूमधाम से शादी हुई थी, सपनों से भरा नया जीवन शुरू ही हुआ था। 20 मई को दोनों हनीमून पर निकले थे, लेकिन किसे पता था कि ये सफर ऐसा मोड़ लेगा…23 मई को दोनों शिलांग से अचानक लापता हो गए थे। परिवार, दोस्त, शहरवासी – हर कोई बस एक ही दुआ कर रहा था – “भगवान इन्हें सही सलामत वापस लाए।लेकिन आज 2 जून को, एक ऐसा समाचार आया जिसने सब को गमगीन कर दिया – राजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी निःशब्द विदाई एक पहाड़ी खाई की गहराइयों में खो गई।राजा का शव पुलिस को जहा स्कूटर पार्क की थी वहां से 20 से 25 किलोमीटर दूर मिला हर स्याव की पुष्टि उनके भाई ने की है वहीं अब उनकी पत्नी सोनम की तलाश की जा रही है..
बाईट राजेश त्रिपाठी.डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर

