मुंबई एयरपोर्ट बना कुश्ती का अखाड़ा! पार्किंग को लेकर सुरक्षा गार्ड और टैक्सी चालक में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे…देखें VIDEO

मुंबई:मुंबई एयरपोर्ट पर पार्किंग विवाद को लेकर जबरदस्त मारपीट की घटना (Mumbai Airport Clash Video) सामने आई है. एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर सुरक्षा गार्ड और वाहन चालक के बीच जमकर मारपीट हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऐसा लग रहा है मानो मुंबई एयरपोर्ट कुश्ती का अखाड़ा बन गया हो. जानकारी के मुताबिक, यह झगड़ा पार्किंग को लेकर हुआ. शुरुआत में दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

जानी दुश्मन बने सुरक्षा गार्ड्स और टैक्सी चालक

सामने आए वीडियो में सुरक्षा गार्ड्स और टैक्सी चालक एक दूसरे के जान के दुश्मन बने दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक दूसरे की गर्दन पकड़कर मार पिटाई कर रहे हैं. इतने में पुलिस वहां आ गई और लड़ रहे लोगों को अलग-अलग करवाकर वहां से अपने साथ ले गई. एयरपोर्ट परिसर पर ऐसा नजारा देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए.

एयरपोर्ट परिसर में मारपीट से हड़कंप

दो गुटों के बीच हुई इस घटना से एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई. दोनों गुटों के खिलाफ सहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. मारपीट में शामिल वाहन चालक और सुरक्षा गार्ड को सहार पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *