फर्जी वेबसाइट ठगी का भंडाफोड़: DSP सृष्टि गुप्ता ने पकड़े 6 आरोपी, मेहनत और लगन से बनीं युवाओं की मिसाल

हरियाणा के पंचकूला की डीएसपी सृष्टि गुप्ता आज सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की फर्जी वेबसाइट ठगी मामले में 6 आरोपियों को पकड़कर साइबर क्राइम पर नकेल कसी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज से पढ़ाई कर चुकीं सृष्टि ने 2011 में गोल्ड मेडल और 2012 में ओपी जिंदल स्कॉलरशिप हासिल की। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने नोएडा और दिल्ली में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम किया। पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद 2020 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर वे हरियाणा कैडर की IPS अधिकारी बनीं। यमुनानगर में ASP के बाद अब वे पंचकूला में DSP के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वाली सृष्टि की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है।
#SrishtiGupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *