ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, गाइड की बहादुरी ने बचाईं दो जान…गंगा की लहरों से मौत को खींच लाया बाहर — देखें VIDEO

ऋषिकेश:रिवर राफ्टिंग में बेहद रोमांचक होती है, लेकिन ये इस रोमांच को महसूस करने की वजह से कई बार जान पर बन आती है. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि राफ्टिंग के दौरान डूबने से लोगों की मौत की खबर आए दिनों आती रहती है. अब ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान व्यक्ति को डूबने से बचाने का एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक राफ्टिंग गाइड की सूझबूझ और साहस ने टूरिस्ट की जान बचा ली

राफ्ट में सवार शख्स ने फेंकी रस्सी

वीडियो में दिखाई देता है कि गंगा की तेज धारा में लाइफ जैकेट पहने एक व्यक्ति डूब रहा है. राफ्टिंग गाइड ने तुरंत रस्सी फेंककर उसे राफ्ट की ओर खींचना शुरू किया. जैसे ही वह व्यक्ति बोटके पास पहुंचा, उसके साथ एक और व्यक्ति दिखाई दिया, जो बेसुध अवस्था में था. गाइड और राफ्टिंग कर रहे पर्यटकों ने मिलकर दोनों को राफ्ट में खींच लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूसरा व्यक्ति पूरी तरह बेहोश था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट की दुनिया में ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अब सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है. लोग गाइड की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं, इसकी कोई पुष्ट जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. राफ्टिंग करते वक्त एहतियात बरतना बेहद जरूरी है, गाइड के बताए तमाम इंस्ट्रक्शन फॉलो करने चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *