“या मैं मर जाऊंगी या तुम इसे मार दो…”सुहागरात की रात सोनम ने राज को भेजा था मैसेज, चौंकाने वाली चैट आई सामने

शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मुख्य आरोपी बनी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अपना जुर्म कुबूल कर चुकी है। हत्या में शामिल अन्य आरोपी राज कुशवाह, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान ने भी जुर्म कुबूल कर लिया है। अब सभी आरोपी ब्लेम गेम खेल रहे हैं, खासकर राज और सोनम एक मामले में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। वहीं अब एक चौंकाने वाली चैट राज और सोनम के बीच की सामने आई है।

सुहागरात पर 3 बजे सोनम ने राज को किया मैसेज

जानकारी के अनुसार, 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई। रीति-रिवाजों के बाद दोनों की सुहागरात 13 मई को थी। इसके लिए घरवालों ने राजा के बेडरूम को बैलून, रिबन से सजाया और यहां पर “आई लव यू” भी लिखा। वहीं सोनम ने चालाकी से सुहागरात से इनकार कर दिया और कहा कि कामाख्या देवी की मान ले रखी है, पहले दर्शन करूंगी

इसी रात तीन बजे सोनम ने राज को मैसेज किया कि- मैं इस टॉर्चर से थक चुकी हूं… या मैं मर जाऊंगी या तुम इसे मार दो। मैं राजा के साथ संबंध नहीं बना सकती हूं। मुझे गिल्ट फील हो रही है। इसे मार डालो। इस पर राज ने जवाब दिया- करता हूं।

कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन की राजा की फोटो सामने आई है

इसके बाद विशाल को बुलाया और कर दी प्लानिंग

इसके बाद राज ने विशाल को संगमनगर स्थित खाली मैदान पर बुलाया जहां पुलिस जांच भी कर चुकी है। यहां पर हत्या को लेकर प्लानिंग की। इस प्लानिंग के बाद इसमें अन्य साथियों आकाश, आनंद को भी साथ लिया। सोनम ने हत्यारों के लिए 50 हजार रुपए की व्यवस्था कराई। फिर गुवाहाटी के टिकट भी कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *