चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ की सांसद व मशहूर अदाकारा किरण खेर को अचानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। बुधवार देर रात बेड से उठते वक्त किरण खेर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद डॉक्टर सेक्टर-7 स्थित उनके घर पहुंचे लेकिन चोट ज्यादा होने की वजह से उन्हें रात में ही जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों ने बताया कि गुरुवार को उनके हाथ की सर्जरी की गई और आराम करने की सलाह दी गई है। जानकारी के अनुसार, किरण खेर को शुक्रवार को जीएमसीएच-32 से छुट्टी दी जाएगी, इसके बाद वह घर पर ही आराम करेंगी। गौरतलब है कि सांसद किरण खेर सेक्टर-7 स्थित अपने घर पर अकेली रह रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके बाजू में चोट आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *