अमित शाह की Twitter की प्रोफाइल फोटो की जगह दिखा ‘Error’,ट्विटर ने बताया यह कारण

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पिछले कुछ महीनों से भारत में विवादित रहा है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा दिखाया था, वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल फोटो को हटाने की गलती कर दी। गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर हैंडल से गुरुवार को उनकी प्रोफाइल फोटो गायब हो गई. अकाउंट पर उनकी फोटो की जगह ‘एरर’ का मैसेज आ रहा था. उनके वेरिफाइड हैंडल के डिस्प्ले पिक्चर की जगह ‘Media not displayed लिखाआ रहा था . This image has been removed in response to a report from the copyright holder.’ का मैसेज दिख रहा था.

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने उनकी प्रोफाइल फोटो ‘कॉपीराइट होल्डर की ओर से रिपोर्ट’ किए जाने के बाद हटा दी थी.हालांकि, साइट ने कुछ वक्त बाद उनकी डीपी वापस रीस्टोर कर दी. प्लेटफॉर्म के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अनजाने में हुई एक गलती के चलते हमने अपने ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसी के तहत अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक कर दिया गया. लेकिन तुरंत ही इसे ठीक किया गया और अब अकाउंट पूरी तरह से काम कर रहा है.’

बता दें कि ट्विटर के कॉपीराइट पॉलिसी में कहा गया है कि ‘सामान्यता, फोटोग्राफ पर फोटोग्राफर का अधिकार होता है, न कि फोटो में दिख रहे विषयवस्तु/व्यक्ति का.’

ऐसी ही घटना कुछ वक्त पहले BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के ट्विटर हैंडल के साथ भी हुआ था. कंपनी ने कॉपीराइट उल्लंघन की बात करते हुए बोर्ड के अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर हटा दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *