हवा में बना आग का गोला हॉट एयर बैलून, 8 की दर्दनाक मौत; 21 यात्रियों को ले जा रहा था – देखें VIDEO

ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में एक दिल दहलाने वाला हादसा पेश आया है. स्थानीय और राज्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कैटरीना में 21 यात्रियों को ले जा रहा एक हॉट-एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की जान चली गई है.

पहले भी हो चुका है हादसा

हादसे की ये कोई पहली घटना नहीं है. G1 ने रिपोर्ट के मुताबिक पिछले रविवार को साओ पाउलो राज्य में एक गुब्बारा गिर गया था, जिसमें 27 साल की एक महिला की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए थे.

ब्राजील में प्रिया ग्रांडे हॉट-एयर बैलूनिंग के लिए एक आम जगह है, जो जून में सेंट जॉन जैसे कैथोलिक संतों के उत्सव के दौरान ब्राजील के दक्षिण के कुछ हिस्सों में एक लोकप्रिय गतिविधि है. इसको करने के लिए दूर दूर से लोग यहां आते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हादसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बिना जिम्मेदारी के टूरिस्टों की इस एक्टिविटी पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. एक यूजन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “जिम्मेदारी के बिना साहसिक कार्य अपराध है – पर्यटन नहीं.” इसके साथ ही इस हादसे ने ब्राजील के सांता कैटरीना अधिकारियों को भी घेरे में ला दिया है कि बिना सुरक्षा जांच के राज्य में कैसे ऐसी एक्टिविटी चलाई जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *