बुजुर्ग और बेसहारा लोगो के उत्थान के लिए कृत संकल्प है मध्यप्रदेश सरकार

बुजुर्ग और बेसहारा लोगो के उत्थान के लिए कृत संकल्प है मध्यप्रदेश सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे है
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने ऐसे लोगो के जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास किया है ।

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा सीनियर सिटीजन के जीवन को खुशनुमा बनाने की अनूठी पहल

इंदौर विकास प्राधिकरण की अनूठी पहल, इस प्रकार का अभिनव प्रयास देश के किसी शहर में पहले नहीं किया गया है यह पूरे देश में पहला अभियान है इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण बहुत ही बधाई का पात्र है। इस सेंटर के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के आने की संभावना है।

इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहर में रह रहे उन सीनिसर सिटीजन की चिंता की है जिनके बेटे-बहू विदेशों में हैं या नौकरी के सिलसिले में इंदौर से बाहर रहने को मजबूर हैं लेकिन अकेले रहने वाले परिवार के बुजुर्गों की चिंता भी सताते रहती हैं। ऐसे अकेले बुजर्गों को चिंतामुक्त करने के लिए सीनियर सिटीजन काम्प्लेक्स बनाकर विकास प्राधिकरण ने सरकार के संवेदनशील और मानवीय पक्ष को भी स्थापित किया है। ये वृद्धाश्रम नहीं है। 32 फ्लेट वाला यह काम्प्लेक्स तैयार हो चुका है, बस सीएम डॉ यादव के हाथों उदघआटन का इंतजार है।

एक भी फ्लैट बेचने के लिए नहीं है

मप्र में इस तरह का यह पहला सीनियर सिटीजन काम्प्लेक्स है। अन्य राज्यों की बात करें तो बैंगलुरु, पूणे आदि शहरों में सीनियर सिटीजन को किराए पर यह सुविधा उपलब्ध है। विकास प्राधिकरण सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया एमआर 10 स्थित स्कीम नंबर 134 में 20 हजार वर्गफीट पर 6 मंजिला बनाया सीनियर सिटीजन काम्प्लेक्स का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसमें कुल 32 फ्लैट है जिसमें 22 फ्लैट 2 बीएचके और 10 फ्लैट वन बीएचके हैं। कुल 16 करोड़ की लागत से निर्मित इस काम्प्लेक्स का कोई भी फ्लैट बेचने के लिए नहीं है। यहां वो बुजुर्ग रहेंगे जिनके बच्चे अपनी नोकरी या काम के कारण शहर या देश से बाहर रहते है। इनके लिए सभी रूम में एसी लगे हुए हैं, डबल बेड, टीवी और कॉमन किचन की सुविधा दी गई है।

योग टीचर, लायब्रेरी, सीसीटीवी, सुरक्षा के प्रबंध

काम्प्लेक्स में एक योग टीचर रहेगा जिसके द्वारा सीनियर सिटीजन को नियमित योग की सुविधा रहेगी। योग के अलावा इस हाल में शतरंज, कैरम और लाइब्रेरी की सुविधा भी रहेगी। सीईओ अहिरवार ने कहा इन बुजुर्गों की जितनी चिंता बाहर रहने वाले उनके बेटे-बेटियों को है, उनकी सुरक्षा की उतनी ही चिंता हमें भी है। नो प्राफिट, नो लॉस पर निर्मित इस काम्प्लेक्स में वाईफाई सुविधा, सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा गार्ड भी चौबीस घंटे तैनात रहेंगे। बुजुर्गों को लिफ्ट सुविधा के साथ ही हेल्थ इशु पर फोन करने पर डॉक्टर की भी व्यवस्था रहेगी। 24 घंटे किचन चालू रहेगा हालांकि सभी रुम में किचन दिया हुआ है अगर उन्हें कुछ गर्म करने की जरुरत पड़े तो रूम में सिर्फ इंडक्शन चूल्हा रहेगा। अहिरवार का कहना था प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ ही विभिन्न देशों से भी जानकारी संबंधी फोन आ रहे हैं। हम स्पष्ट बता देते हैं कि ये 36 फ्लैट बेचने के लिए नहीं बनाए हैं। बहुत जल्दी ही हम बुकिंग चालू कर देंगे और जुलाई अंत तक इसका उद्घाटन भी कर देंगे।

एक नजर | सीनियर सिटीजन काम्प्लेक्स

  • 16 करोड़ लागत,
  • 20 हजार स्के फीट में निर्मित
  • 36 फ्लैट कुल, 22 फ्लैट टू बीएच के
  • 10 फ्लैट वन बीएचके
  • 64 लोग प्रति बेड किराए पर सभी सुविधा
  • 36 सीसीटीवी कैमरे
  • बालाजी होम्स रतलाम संचालन करेगी
  • 02 करोड़ गारंटी राशि जमा कराई है
  • 04 लाख रु प्रतिमाह किराया देगी
  • कैम्पस के अंदर की सारी व्यवस्था देखेगी

पीजी होस्टल में जैसे स्टूडेंट रहते हैं उसी तरह

6 सीनियर सिटीजन काम्प्लेक्स में वरिष्ठ नागरिक प्रति बेड किराया चुका कर रह सकेंगे, इससे उन्हें कम खर्च पर सुविधा मिल जाएंगी। फ्लैट बेचने की योजना इसलिए नहीं बनाई क्यों कि सीनियर सिटीजन के नाम से बुकिंग कर के उनके परिवार के अन्य लोग भी इसका उपयोग कर सकते थे। आरपी अहिरवार, सीईओ (आईडीए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *