ट्रेन में खराब खाना मिलने पर यात्री का फूटा गुस्सा, पैंट्री कार में घुसकर स्टाफ से की बहस; वीडियो वायरल होने पर IRCTC ने दी सफाई — देखें VIDEO

Pantry Boy-Passenger Fight Video: ट्रेन में पैंट्री स्टाफ वालों को लेकर पैसेंजर्स आए दिन सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं, जिस पर मामले में हस्तक्षेप करते हुए IRCTC भी यात्रियों की समस्या को हल करने की कोशिश करती है। मगर इस बार पैसेंजर ने खाने के खराब होने पर सीधा पैंट्री कार तक दौड़ लगा दी और वहां पहुंचते ही किचन स्टाफ वालों से खाने को लेकर बहस शुरू कर दी।

जहां पैसेंजर उन्हें यह समझाने में लगा था कि खाना खराब है और वह दाल सही नहीं है। वही खाना टेस्ट करके पैंट्री कार वाले दाल को अच्छा बता रहे थे। दोनों के बीच इस बीच जमकर बहस हुई और घटना का वीडियो सामने आते ही IRCTC ने भी सक्रियता के साथ मामले में जवाब दिया। पैंट्री कार और पैसेंजर के बीच क्लेश की घटनाएं आए दिन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती है।

पैंट्री कार में घुसा पैसेंजर…

इस वीडियो में पैसेंजर पैंट्री वाले से कहता है कि पूरी खराब दाल है ये, जिसके जवाब में वह ‘न’ में मुंडी घुमाता है। फिर वह कहता है कि अरे वो मूंग दाल है। लेकिन पैसेंजर उसकी बात से सहमत नहीं होता और कहता है कि हां, वो मूंगदाल है, लेकिन पूरा खराब वाला मूंगदाल है। लेकिन पैंट्री स्टाफ वाला यह मानने से भी साफ मना कर देता है कि दाल में कुछ कमी है।

उसकी इस बात से पैसेंजर खफा हो जाता है और लगातार जोरदार आवाज में खाने को खराब ही बता रहा होता है। खराब खाने को लेकर दोनों के बीच लगभग 1 मिनट तक बहस होती है। इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है। अब यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

मुझे खराब खाना मिला…

X पर @JituUpadhy1972 नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- 23 जून 2025 को आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस (20806) पर अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान मुझे खराब खाना मिला। यूजर ने @IRCTCofficial @RailwaySeva और @RailMinIndia टैग करते हुए लिखा ‘कृपया इस पर गौर करें और कार्रवाई करें।’

इस वीडियो पर IRCTC ने भी रिप्लाई किया है और असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कार्रवाई की बात कही है।

इस मामले में IRCTC ने 2 जवाब दिए है, पहले जवाब में @IRCTCofficial ने लिखा- आपकी शिकायत RailMadad पर दर्ज कर ली गई है और शिकायत क्रमांक आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेज दिया गया है। आप इस लिंक के माध्यम से अपनी शिकायत ट्रैक कर सकते हैं। दूसरे जवाब में IRCTC ने पैसेंजर से उसकी डिटेल मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *