
कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। कुछ पल क्यूट होते हैं, तो वहीं कुछ हमे डरा देते हैं। लेकिन ऐसे रेयर मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
क्या हुआ था?
यह घटना मिशन बीच नाम की जगह पर हुई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि मां और बेटा घर के दरवाजे तक पहुंचते हैं, तभी पीछे से दो कैसोवरी पक्षी आ जाते हैं। बच्चे की नजर पक्षी पर जाते ही वो डरकर भाग जाता है। उसकी मां तेजी से दरवाजा खोलती है और बेटे को समय रहते अंदर धकेल देती है।
देखें वायरल वीडियो
वहीं कैसोवरी भी उनके पीछे-पीछे आते हैं, लेकिन दरवाजा बंद होते ही वो रुक जाते हैं। बस चंद सेकंड से बच्चा बच जाता है और घर में सुरक्षित चला जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक बड़ा कैसोवरी और उसका बच्चा था जो शायद लोगों से खाना मिलने की उम्मीद में घर के पास आ गए थे।
क्यों खतरनाक होते हैं ये पक्षी?
आपको बता दें कि कैसोवरी उड़ नहीं सकते, लेकिन बहुत ताकतवर पक्षी होते हैं। वो 5 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक कूद सकते हैं। तेज किक मार सकते हैं और 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
इनकी ऊंचाई करीब 4 से 5.6 फीट तक होती है और पक्षी का वजन 75 किलो तक हो सकता है।ये पक्षी खतरनाक माने जाते हैं, जो ऑस्ट्रेलिया, न्यू गिनी और आसपास के द्वीपों में पाए जाते हैं।