
शिलॉन्ग पुलिस की टीम शिलोम जेम्स को लेकर शनिवार रात उसके घर पहुंची थी।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलॉन्ग एसआईटी की टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची है। शनिवार देर रात टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक चली तलाशी में अफसरों ने कई अहम दस्तावेजों की पड़ताल की और फिर शिलोम को साथ लेकर दो कारों से रवाना हो गए। टीम आज रविवार को भी इंदौर में ही रहेगी और अन्य जगहों पर छानबीन करेगी।
इससे पहले गुरुवार को एसआईटी, अपने साथ उस बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलॉन्ग ले गई थी, जिसके एक फ्लैट में सोनम ने फरारी काटी थी।
एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में पेश कर तीनों को छह दिन की रिमांड पर लिया है।
शिलॉन्ग एसआईटी की टीम ने करीब आधे घंटे तक शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली।
सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया राजा की हत्या के बाद सोनम शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर की जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। ये बिल्डिंग करीब चार महीने पहले शिलोम जेम्स ने किराये पर चलाने के लिए ली थी। बलवीर यहां गार्ड और कारपेंटर का काम करता था।
राजा के मर्डर की खबरें देखने-सुनने के बाद शिलोम को पता लगा कि विशाल ने जिस फ्लैट को किराये पर लिया था, उसमें सोनम रुकी थी। शिलोम ने यह बात लोकेंद्र को बताई। लोकेंद्र ने फ्लैट की तलाशी लेने के बाद बैग हटाने की बात कही। बाद में खुद इंदौर आया। बैग में रखे रुपए और पिस्तौल लेकर वापस चला गया। उसके कहने पर ही शिलोम ने सोनम का बैग जला दिया।

पुलिस ने लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया है।
लोकेंद्र के कहने पर शिलोम जेम्स ने गार्ड के साथ मिलकर खाली प्लॉट पर सोनम का बैग जलाया था।
नाले से जब्त की गई थी पिस्टल शिलोम ने लोकेंद्र तोमर से उसकी इंदौर स्थित इमारत लीज पर ली थी। फिर उसका जी-1 फ्लैट विशाल चौहान को किराए पर दिया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और राज इसी फ्लैट में रुके थे। फिर एक बैग छोड़कर फरार हो गए थे। शिलोम ने चौकीदार बलवीर की मदद से वह बैग महालक्ष्मी नगर इलाके में जलाया था।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जली हुई सिम और अन्य अहम चीजें जब्त की थीं। पूछताछ में शिलोम ने पहले कहा था कि बैग से मिली पिस्टल लोकेंद्र के पास है। बाद में बताया कि पिस्टल और लैपटॉप उसने इंडस्ट्री हाउस के पास नाले में फेंक दिए थे। तलाशी के दौरान एसआईटी को वहां से थैली में बंद पिस्टल मिल गई थी।


