राजा रघुवंशी मर्डर केस — शिलोम के घर और ससुराल में शिलॉन्ग पुलिस की तलाशी… पत्नी और साली से भी की पूछताछ; बरामद हुआ बैग — देखें VIDEO

शिलॉन्ग पुलिस की टीम ने शिलोम जेम्स के इंदौर के घर और रतलाम में ससुराल में तलाशी ली।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलॉन्ग एसआईटी की टीम ने ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के रतलाम स्थित ससुराल में तलाशी ली। शिलोम के साथ उसकी पत्नी और साली भी मौजूद थी। टीम ने यहां से एक बैग जब्त किया है। इसमें लैपटॉप होना बताया जा रहा है।

 

शिलॉन्ग पुलिस दो कारों से रविवार दोपहर 3 बजे मंगलमूर्ति कॉलोनी में पहुंची थी। यहां जेम्स का ससुराल है। मकान म्यूचल फंड का काम करने वाले उसके ससुर मनोज गुप्ता का है।पिछले 10 से 15 दिन से इस घर पर ताला लगा हुआ था।

यहां करीब 1 घंटे तलाशी के बाद शिलॉन्ग पुलिस शिलोम को लेकर इंदौर रवाना हो गई। शिलॉन्ग पुलिस अधिकारी से जब बात करना चाहिए तो उन्होंने नो कमेंट्स कह दिया। पार्ट ऑफ इन्वेस्टिगेशन कहा और कार में बैठ गए। वे पत्नी और साली को लेकर साथ नहीं गए। दोनों को इंदौर से लेकर आए थे।

रतलाम में सर्चिंग के दौरान की तस्वीरें

रतलाम के मंगल मूर्ति कॉलोनी में शिलोम जेम्स का ससुराल बताया जा रहा है।

शिलोम के साथ दो महिलाएं भी कपड़ा बांधकर यहां पहुंची। इनमें एक शिलोम की पत्नी है।

टीम के दो सदस्य रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में बैठे थे। दो अधिकारी कार में थे।

इंदौर में भी शिलोम के घर में सर्चिंग

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलॉन्ग एसआईटी की टीम शनिवार को फिर इंदौर पहुंची थी। देर रात टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली थी। करीब आधे घंटे तक चली सर्चिंग में अफसरों ने कई दस्तावेजों की पड़ताल की। दरअसल, शिलॉन्ग पुलिस को आशंका है कि सोनम के काले बैग से गायब गहने शिलोम ने ही छिपाए हैं। इन्हीं की तलाश में टीम ने पहले इंदौर और फिर रतलाम में छानबीन की।

लोकेंद्र समेत तीनों आरोपी 6 दिन की रिमांड पर हैं

 इससे पहले गुरुवार को एसआईटी, अपने साथ बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलॉन्ग ले गई थी। एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में पेश कर तीनों को 6 दिन की रिमांड पर लिया है।

शिलॉन्ग एसआईटी की टीम ने करीब आधे घंटे तक शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली।

सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप

राजा की हत्या के बाद सोनम शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर की जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। ये बिल्डिंग करीब चार महीने पहले शिलोम जेम्स ने किराए पर चलाने के लिए ली थी। बलवीर यहां गार्ड और कारपेंटर का काम करता था।

राजा के मर्डर की खबरें देखने-सुनने के बाद शिलोम को पता लगा कि विशाल ने जिस फ्लैट को किराये पर लिया था, उसमें सोनम रुकी थी। शिलोम ने यह बात लोकेंद्र को बताई। लोकेंद्र ने फ्लैट की तलाशी लेने के बाद बैग हटाने की बात कही। बाद में खुद इंदौर आया। बैग में रखे रुपए और पिस्तौल लेकर वापस चला गया। उसके कहने पर ही शिलोम ने सोनम का बैग जला दिया।

पुलिस ने लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया है।

लोकेंद्र के कहने पर शिलोम जेम्स ने गार्ड के साथ मिलकर खाली प्लॉट पर सोनम का बैग जलाया था।

नाले से जब्त की गई थी पिस्टल

 शिलोम ने लोकेंद्र तोमर से उसकी इंदौर स्थित बिल्डिंग लीज पर ली थी। फिर उसका जी-1 फ्लैट विशाल चौहान को किराए पर दिया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और राज इसी फ्लैट में रुके थे। फिर एक बैग छोड़कर फरार हो गए थे। शिलोम ने चौकीदार बलवीर की मदद से वह बैग महालक्ष्मी नगर इलाके में जलाया था।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जली हुई सिम और अन्य अहम चीजें जब्त की थीं। पूछताछ में शिलोम ने पहले कहा था कि बैग से मिली पिस्टल लोकेंद्र के पास है। बाद में बताया कि पिस्टल और लैपटॉप उसने इंडस्ट्री हाउस के पास नाले में फेंक दिए थे। तलाशी के दौरान एसआईटी को वहां से थैली में बंद पिस्टल मिल गई थी।

इंदौर में देवास नाका स्थित इसी इमारत के फ्लैट G-1 में सोनम रुकी थी।

इंदौर में शिलॉन्ग पुलिस की 9 दिन तक पूछताछ

राजा रघुवंशी हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *