283
.

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………….कार्तिक
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….तृतीया
रात्रि 01.21 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
सूर्योदय……….प्रातः 06.41.54 पर
सूर्यास्त………संध्या 05.42.37 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि……………… …….वृश्चिक
गुरु राशि…………………………धनु
नक्षत्र…………………………..ज्येष्ठा
दोप 12.18 पर्यंत पश्चात मूल
योग…………………………..सुकर्मा
दोप 03.37 पर्यंत पश्चात धृति
करण………………………….तैतिल
दोप 02.37 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.49 से 12.33 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 02.54 से 04.16 तक ।
☸ शुभ अंक………………….8
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:43:58 09:02:51
धनु
09:02:51 11:07:16
मकर
11:07:16 12:49:53
कुम्भ
12:49:53 14:17:35
मीन
14:17:35 15:42:46
मेष
15:42:46 17:18:14
वृषभ
17:18:14 19:14:04
मिथुन
19:14:04 21:29:03
कर्क
21:29:03 23:49:45
सिंह
23:49:45 26:07:25
कन्या
26:07:25 28:24:06
तुला
28:24:06 30:43:58
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.27 से 10.49 तक चंचल
प्रात: 10.49 से 12.10 तक लाभ
दोप. 12.10 से 01.32 तक अमृत
दोप. 02.54 से 04.15 तक शुभ
रात्रि 07.15 से 08.54 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ कपिश्रेष्ठाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अहल्या द्रौपदी सीता तारा मन्दोदरी तथा ।
पञ्चकं ना स्मरेन्नित्यं महापातकनाशनम् ॥
अर्थात :-
अहल्या, द्रौपदी, सीता, तारा, और मंदोदरी, इन पाँचों के नित्य स्मरण से (गुण और जीवन स्मरण से) महापातक का नाश होता है ।
? आरोग्यं :-
लिवर का रामबाण इलाज –
3. पालक और गाजर का रस –
पालक खाने से आपके स्वास्थ्य को बहुत् फायदे मिलते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अधिक मात्रा में पालक खाने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है। पालक और गाजर के रस का एक मिश्रण लिवर सिरोसिस के लिए एक उत्कृष्ट उपाय है। पालक और गाजर के रस को बराबर भाग में मिलाएं। लीवर के उपचार के लिए प्रतिदिन कम से कम एक बार इसका रस जरूर पीजिए।
4. आंवला –
आंवला को सुपर फूड का दर्जा मिला है। इस छोटे से फल में कई ऐसे चमत्कादरिक गुण है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह न सिर्फ हमारे शरीर की इम्यू निटी बढ़ाता है बल्किय कई रोगों को जड़ से भी खत्म करता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन एबी कॉम्ले्म क्सू, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्नीशशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं। अगर अपने लिवर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो आप आंवले का सेवन करना शुरू कर दीजिए। आमला लिवर को सुरक्षा प्रदान करता हैं और विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जो लिवर के फंक्शन को बेहतर करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रियजनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आपकी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। फिजूलखर्ची अधिक होगी। शत्रुभय रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। मान कम होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। जल्दबाजी में व्यापारिक व्यवहार न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कारोबार मनमाफिक चलेगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति द्वारा हानि हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेशादि शुभ फल देंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। चोट व रोग से शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शारीरिक कष्ट संभव है। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। विवाद को तूल न दें। जल्दबाजी से हानि होगी। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 नवंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:18 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दोपहर 12:19 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:02 से 04:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11:56 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक होतो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने – समझने का आप प्रयत्न करे । अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखे । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । व्यावसाय मे संभलकर चले । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । संतानों के विषय में दुविधा में रहेंगे ।
वृषभ :~ दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा । अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं । पर्यटन या प्रवास हो सकता है । आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखे , नहीं तो विवाद होगा । हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पडेगा ।
मिथुन :~ आज आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यालय में सहयोग पूर्ण वातावरण रहेगा । मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जा सकते है । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा ।
कर्क :~ प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी अवसर होगा । पेट की व्याधि होगी ।स्वास्थ्य सुधर सकता है । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
सिंह :~ आज आप ध्यान से चले । मानसिक तनाव रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार मे किसी बात पर खटपट होगी । ऐसे में संयम बरते । धन – कीर्ति की हानि होगी । संतानों की चिंता रहेगी । धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है ।
कन्या :~ आपको लाभ और भाग्यवृद्धि है । बंधु – स्वजनों से लाभ होगा । सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी । परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । निजी सम्बंधो मे मनदुःख का प्रसंग बनेगा । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । जलाशय से संभले ।
तुला :~ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखे । नकारात्मक मानसिकता न अपनाए । परिवारक भ्रांति न हो ध्यान रखे । नए कार्य के लिए आप प्रस्तुत होंगे । प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा । सुख और संतोष होगा । परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन बितेगा । आज शुभ समाचार मिलेंगे । मध्याहन के बाद परिवार में झगडे हो सकते है , इसलिए भ्रांति दूर करे । अनावश्यक खर्च पर संयम बरते । स्वास्थ्य बिगडेगा । विद्यार्थियों को अड़चने आएगी ।
धनु :~ आज दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभले । आनंद – प्रमोद मे आप अधिक खर्च करेंगे । स्वभाव में उग्रता रहेगी । सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी होगी । मित्रों , स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंद मिलेगा । परिवारिक वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा ।
मकर :~ आजका दिन व्यापार – उद्योग के लिए लाभदायी है । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और खराब स्वास्थ्य अशांत कर देंगे । बातचीत न भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । आनंद – प्रमोद और मनोरंजन मे खर्च होगा । फिर भी मान – हानि हो सकती है ।
कुंभ :~ आजका दिन लाभकारी है । व्यावसायिक में आप को लाभ होगा । सन्मानित होंगे । व्यवसाय , व्यापार में वृद्धि होगी । उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उगाही से आय बढेगी । मित्रों से भेंट होगी । संतानों की संतोषजनक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा ।
मीन :~ बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे । नए कार्य प्रारंभ करेंगे । लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा हो सकती हैं । दूर स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । शरीर में उल्लास और थकान रहेगा । बिना किसी विघ्न के कार्य संपन्न होंगे । धनलाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।