भोपाल में लिव-इन में रह रहे युवक ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या, दोस्त के खुलासे से सामने आया मामला

पुलिस ने बॉडी को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

भोपाल में एक युवक ने लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर बेड पर रखा। दो रात शव के पास ही सोया।

घटना स्टेशन बजरिया इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। वारदात के बाद युवक नशे की हालत में दोस्त के पास पहुंचा और हत्या करने की बात बताई।

दोस्त ने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया। जब सोमवार फिर उसने यह बात कही, तब इस मामले का खुलासा हो सका। रात में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

साढ़े तीन साल से लिव इन में थे दोनों थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक, करारिया फॉर्म गायत्री नगर में मकान नंबर 34 में रितिका सेन (29) आरोपी सचिन राजपूत के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों साढे़ तीन साल से एक साथ रह रहे थे। 2 दिन पहले आपसी विवाद के बाद सचिन ने रितिका की हत्या कर दी

सिरोंज का रहने वाला है आरोपी सचिन मूल रूप से सिरोंज का रहने वाला है। रविवार को वह रितिका के शव के पास रातभर सोया। सोमवार को दिनभर काम निपटाना के बाद, रात के समय एक बार फिर उसने अपने दोस्त को प्रेमिका की हत्या की बात बताई। तब दोस्त घर पहुंचा और बॉडी को देखने के बाद, डायल 100 पर कॉल कर मामले की सूचना दी। बॉडी डी कंपोज्ड होने लगी थी।

युवक ने लिव इन पार्टनर का शव में चादर में लपेटकर रखा था। पुलिस ने शव बरामद किया।

आए दिन होते थे दोनों के बीच विवाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसने नशे की हालत में प्रेमिका की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। प्रेमिका और उसके बीच आए दिन विवाद होने लगे थे। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था लेकिन, रितिका उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। हत्या से पहले शराब पीकर घर लौटने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

10 महीने पहले किराए से रहने आए थे मकान मालिक ने बताया कि 10 महीने पहले दोनों उनके मकान में किराए से रहने आए थे। वह एक दूसरे को पति-पत्नी बताते थे, उन्होंने सचिन का वेरिफिकेशन नहीं कराया था। क्योंकि वह सचिन को पहले से जानते थे, पूर्व में भी दोनों 6 महीने उनके घर किराए से रहकर गए थे। तब दोनों के बीच किसी प्रकार की कोई विवाद नहीं होते थे। सचिन के दोस्त ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *