
भीषण सड़क हादसाः पांच दोस्तों की कार ट्राले में जा घुसी, दो की मौत
इंदौर
तेजाजी नगर इलाके में बीती रात
सड़क हादसे के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई। कार सवार 5 छात्रों की कार एक ट्राले में घुसने से
उक्त हादसा होना बताया जा रहा हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे हैं। वहीं घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना तेजाजी नगर ब्रिज के समीप की बताई जा रही हैं। जहां देर रात 5 दोस्तो की कार एक ट्राले में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार ध्रुव पाटीदार व धीरज पटेल निवासी मण्डलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य दोस्त हेमंत पाटीदार, आदित्य पाटीदार
और यशराज पटेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक दोस्त है और शहर के अलग अलग कालेजो में पढ़ाई करते हैं। हादसे में मारे गए दोनो युवक रेडियो कालोनी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची और और कार से मृत छात्रों छात्रों के शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त रात में घूमने निकले थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।