कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करके चल रहा है कि कोरोना वायरस के दूसरी लहर के बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में ही खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के बीच दिन-रात का पहला टेस्ट मैच होगा.एडिलेड में कोविड-19 महामारी में नवीनतम मामलों के बाद सोमवार को कप्तान टिम पेन सहित ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों को क्वारंटी में जाना पड़ा लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा है कि पहला टेस्ट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा.

एडिलेड में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) संक्रमण के कई मामलों के बाद पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और नार्दर्न टेरीटरी ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है और सोमवार दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से एडिलेड से आने वाले सभी लोगों के लिए 14 दिन का पृथकवास लागू किया है. Also Read – सचिन तेंदुलकर बोले- यह मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट सीरीज
सीए की प्रवक्ता के हवाले से ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने पहले डे-नाइट टेस्ट के संदर्भ में कहा, ‘निगरानी रखी जा रही है लेकिन कहानी यहीं खत्म हो जाती है.’ संक्रमण के मामले रविवार को चार थे लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा 17 तक पहुंच गया.

इन मामलों का असर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट सत्र पर पड़ सकता है लेकिन सीए ने कहा है कि भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल में अगले महीने टेस्ट सीरीज के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के आयोजन पर संदेह जताने का कोई कारण नहीं है.
समाचार पत्र ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड संक्रमण के नतीजों पर नजर रख रहा है और उसके अधिकारी एडिलेड में नीतियां बनाने वाले शीर्ष लोगों के संपर्क में हैं.
पेन, वेड और तस्मानिया टीम के उनके साथी पृथकवास में रहेंगे

तस्मानिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दक्षिण आस्ट्रेलिया से आने वाले लोगों को नौ नवंबर से ही पृथकवास में रखा है जिसका मतलब है कि पेन, मैथ्यू वेड और तस्मानिया टीम के उनके साथी पृथकवास में रहेंगे. तस्मानिया ने दक्षिण आस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड मैचों का शुरुआती दौर खेला था.

क्रिकेट तस्मानिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘तस्मानिया टाइगर्स शेफील्ड शील्ड टीम पृथकवास से गुजर रही है और हमें जन स्वास्थ्य अधिकारियों से आगे की सलाह का इंतजार है. खिलाड़ियों और स्टाफ का आज परीक्षण होगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *