आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २० नवंबर २०२०?

सूर्योदय: ? ०६:५७
सूर्यास्त: ? ०५:१८
चन्द्रोदय: ? ११:४९
चन्द्रास्त: ?२२:२४
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? षष्ठी (२१:२९ तक)
नक्षत्र ? उत्तराषाढा (०९:२३ तक)
योग ? गण्ड (०८:०३ तक)
करण ? कौलव (०९:३८ तक)
तैतिल (२१:२९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मकर
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४१ से १२:२३
अमृत काल ? २३:१६ से ००:५४
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०९:२३ से ०६:४७
रवियोग ? ०९:२३ से ०६:४७
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त ? २३:३६ से ००:३०
राहुकाल ? १०:४३ से १२:०२
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:४० से १५:५९
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? दक्षिण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
सूर्य षष्ठी (छठ पूजा),डाला छठ, गुरु मकर में १३:२४ से, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल+पंजाब) दि.ल.९ (०९:२१बाद, चं.गु.दा. )ल.११ (चं.श दा.) ल. १ (बु.शु.दा.) रात्रि ल.३ (गु.दा.)ल.५ (चं.परि.चं. शु. के. दा.) ल.७ (२९:०४ तक, बु.शु.दा.), भगवान शिव प्रतिष्ठा मुहूर्त ०९:२२ के बाद आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उतराषाढ़ नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०६:३१ से ०८:५०
धनु – ०८:५० से १०:५४
मकर – १०:५४ से १२:३५
कुम्भ – १२:३५ से १४:०१
मीन – १४:०१ से १५:२४
मेष – १५:२४ से १६:५८
वृषभ – १६:५८ से १८:५३
मिथुन – १८:५३ से २१:०८
कर्क – २१:०८ से २३:२९
सिंह – २३:२९ से ०१:४८
कन्या – ०१:४८ से ०४:०६
तुला – ०४:०६ से ०६:२७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:४६ से ०८:५०
रोग पञ्चक – ०८:५० से ०९:२३
शुभ मुहूर्त – ०९:२३ से १०:५४
मृत्यु पञ्चक – १०:५४ से १२:३५
शुभ मुहूर्त – १२:३५ से १४:०१
चोर पञ्चक – १४:०१ से १५:२४
मृत्यु पञ्चक – १५:२४ से १६:५८
शुभ मुहूर्त – १६:५८ से १८:५३
चोर पञ्चक – १८:५३ से २१:०८
शुभ मुहूर्त – २१:०८ से २१:२९
रोग पञ्चक – २१:२९ से २३:२९
शुभ मुहूर्त – २३:२९ से ०१:४८
मृत्यु पञ्चक – ०१:४८ से ०४:०६
रोग पञ्चक – ०४:०६ से ०६:२७
शुभ मुहूर्त – ०६:२७ से ०६:४७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके कुछ दिनों से रुके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। मित्र रिश्तेदारों से भी आज मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में आपकी युक्ति काम आएगी। आर्थिक लाभ आशा से कम लेकिन अवश्य होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है। कही सुनी बातो पर यकीन ना करें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप सांसारिक विषय में कम रुचि रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। लेकिन आज आपके अंदर अहम भावना भी रहेगी किसी की मामूली बात को भी सहन नही कर पाएंगे। आज वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का आधा भाग दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही अथवा वाहन चलाने में असावधानी के चलते शारीरिक कष्ट हो सकता है। बार बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण मानसिक रूप से भी आप परेशान रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।दोपहर के बाद स्थित में काफी बदलाव आएगा धन की आमद किसी न किसी रूप में होगी लेकिन शारीरिक-पारिवारिक समस्या के चलते आज प्रसन्नता के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचे। हालांकि आज जिस भी कार्य को करेंगे देर-अबेर उसमें सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे लेकिन ज्यादा स्नेह भी आज कलह का कारण बन सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र से आर्थिक लाभ भी होंगे। परिवार जनों का सहयोग कम मिलेगा लेकिन आज सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी। सेहत में थोडी नरमी रहने पर भी परवाह नही करेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आजके दिन आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखने की जरूरत है। आज आप जिस भी बात को पकड़ लेंगे उसे मनवाकर ही छोड़ेंगे चाहे उससे घर अथवा बाहर वालो को समस्या ही क्यों ना हो साथ मे आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से भी मनमुटाव करा सकती है। कार्य क्षेत्र पर दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। जिसके परिणाम स्वरूप लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न ले। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नये पुराने कार्य से धन लाभ होगा। दूर बसने वाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत मध्यान के आस पास नरम हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरम्भ से ही नकारात्मक विचार मन पर हावी न हो जाएं इसका ख्याल रखने की आवश्यकता है।मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी कुछ न कुछ शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें अन्यथा भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित भी रह सकते है। संतानों की समस्याएँ आपको चिंतित करेंगे। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपके अधिकांश कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसायिक स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी सोचे समझे कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है। संध्या का समय तनाव और थकान वाला रहेगा मनोरंजन के साधन तलाशेंगे। आज भावनाओ में बहकर किसी से भी मन की बात ना बताये अन्यथा आगे के लिये परेशानी खड़ी हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे लेकिन कार्य के आरंभ में ही नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। धन लाभ बहुत कम होगा। प्रातः से मध्याह्न तक शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता- पिता के साथ मतभेद होगा अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें धोखा होने की संभावना है। जलाशय अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें। भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें ।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आजके दिन आप तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता रहने से भविष्य की चिंता नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन के आरंभ से मध्याह्न तक मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी इसके बदले संध्या के आसपास आशानुकूल आर्थिक लाभ होगा। किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। मित्र परिचितों से आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी सर अथवा बदन दर्द से शुरुआत होकर पूरे शरीर को शिथिल करेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। छोटी मोटी यात्रा- प्रवास के योग है लेकिन इसमें कठिनाई आएगी। आज किसी के बहकावे में ना आये अपना विवेक लगाए। घरेलू वातावरण आपकी आशा के विपरीत रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये बेहतर रहने वाला है आज सामाजिक क्षेत्र हो अथवा नौकरी- धंधा या अन्य क्षेत्रों में आज के दिन से कुछ न कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे, मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ किसी मनोहर स्थान पर जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी। किसी परिचित के मागंलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते है। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ अथवा शुभ समाचार प्राप्त होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या कुछ हद तक हल होगी। सेहत का ख्याल रखे चोटादि से कष्ट होने के योग भी है। धन लाभ आशाजनक हो जाएगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 नवंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 09:38 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र प्रातः 09:28 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:51 से 12:08 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:54 से 12:37 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा होगी । आपको सरकारी लाभ हो सकता है । कार्यालयीन कार्य के लिए प्रवास के योग हैं । परिवार में आनंद छाया रहेगा , प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिकरुप से विचार करने के बाद लें । फिर भी कार्यभार के कारण शिथिलता रहेगी ।

वृषभ :~ आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । व्यापारी अपने व्यापार में नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य की योजना भी बनाएंगे । विदेश यात्रा की संभावना है । किसी धार्मिक स्थल पर सात्विकता आएगी । फिर भी स्वास्थ्य संभाले । कार्यभार अधिक रहेगा ।

मिथुन :~ अशुभ घटनाओं से सावधानी बरते । रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा आज टाले । क्रोध से स्वयं की हानि हो सकती है । दिमाग को शांत रखे । मानहानि न हो ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेंगी , इसलिए वाणी पर संयम से वाद – विवाद को टाल सकते है ।

कर्क :~ आज आप मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे । मनोरंजक का आनंद लेंगे । व्यापार में भागीदारों से भी लाभ होगा । छोटा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय रहेगी । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा ।

सिंह :~ मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा । शंका और उदास भी रहेंगे । इसलिए आज मन भारी रहेगा । दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है । व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं मिलेगा । उच्च अधिकारी से भी संभलकर चले । कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा होगी ।

कन्या :~ आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है । संतान की चिंता रहेगी । शेयर – सट्टे से बचे । मन में खिन्नता रहेगी । आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

तुला :~ आज आपको शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । माता की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज सतर्कता से करें । प्रवास को आज टाले । पारिवार में कलह रहेगा । सामाजिक अपमानित न हो ध्यान रखे ।

वृश्चिक :~ आज आपके लिए लाभदायी दिन है । आर्थिक लाभ के साथ – साथ भाग्य में भी लाभ होगा । स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम अधिक रहेगा । नए कार्य का शुभारंभ कर सकेंगे । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

धनु :~ आज आपका मन दुविधा में रहेगा । पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा । निर्धारित कार्यों को पूर्ण न होने से हताशा होगी । महत्वपूर्ण निर्णय को आज न ले । घर या व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहेगा ।

मकर :~ आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे । आफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा । गृहजीवन में आनंद रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी । मित्रों और स्नेहीजों की मुलाकात से खुशी का माहोल रहेगा ।

कुंभ :~ आज किसी की जमानत तथा कोई लेन – देन नहीं करे । खर्च अधिक होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य नहीं रहेगें । स्वजनों से मतभेद होंगे । किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ सकते है । क्रोध पर नियंत्रण रखें । मानहानि हो सकती है ।

मीन :~ सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग ले सकते है । मित्रों – स्नेहीजनों की मुलाकात से प्रसन्नता होगी । पर्यटन होगा । शुभ समाचार मिलेगा । पत्नी और संतानों से लाभ होगा । आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *