
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २२ नवंबर २०२०?
सूर्योदय: ? ०६:५९
सूर्यास्त: ? ०५:१८
चन्द्रोदय: ? १३:१०
चन्द्रास्त: ?००:२१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? अष्टमी (२२:५१ तक)
नक्षत्र ? धनिष्ठा (११:१० तक)
योग ? व्याघात (०५:५२ तक)
करण ? विष्टि (१०:१४ तक)
बव (२२:५१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? कुम्भ
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४२ से १२:२४
अमृत काल ? ०५:१८ से ०७:०२
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:३६ से ००:३०
राहुकाल ? १५:५९ से १७:१८
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:०३ से १३:२२
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (२२:५१ से पृथ्वी)
भद्रावास ? मृत्युलोक (१०:१४ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
गोपाष्टमी, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल+पंजाब) दिवा० लग्न९ (१०:२१) के बाद आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:१० तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमश (गो, सा, सी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०६:२३ से ०८:४२
धनु – ०८:४२ से १०:४६
मकर – १०:४६ से १२:२७
कुम्भ – १२:२७ से १३:५३
मीन – १३:५३ से १५:१६
मेष – १५:१६ से १६:५०
वृषभ – १६:५० से १८:४५
मिथुन – १८:४५ से २१:००
कर्क – २१:०० से २३:२१
सिंह – २३:२१ से ०१:४०
कन्या – ०१:४० से ०३:५८
तुला – ०३:५८ से ०६:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:४८ से ०८:४२
शुभ मुहूर्त – ०८:४२ से १०:४६
शुभ मुहूर्त – १०:४६ से ११:१०
रोग पञ्चक – ११:१० से १२:२७
शुभ मुहूर्त – १२:२७ से १३:५३
रज पञ्चक – १३:५३ से १५:१६
रोग पञ्चक – १५:१६ से १६:५०
शुभ मुहूर्त – १६:५० से १८:४५
रज पञ्चक – १८:४५ से २१:००
शुभ मुहूर्त – २१:०० से २२:५१
चोर पञ्चक – २२:५१ से २३:२१
शुभ मुहूर्त – २३:२१ से ०१:४०
रोग पञ्चक – ०१:४० से ०३:५८
शुभ मुहूर्त – ०३:५८ से ०६:१९
शुभ मुहूर्त – ०६:१९ से ०६:४९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नही रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशाओ को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलु कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नही लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नही करेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम।समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते है धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातको की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितो को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपको अशुभ फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में ही कुछ न कुछ उल्टा होने की भनक लग जायेगी परिजनों के विपरीत व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर ही अंदर घुटेंगे। भावुकता भी आज अधिक रहने से हास्य की बाते भी मन को चुभ सकती है। सामाजिक व्यवहार आज कम रखें मान हानि की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें भलाई करने पर बुराई ही मिलेगी। शांति से आज का दिन व्यतीत करें। सेहत का विशेष ख्याल रहे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नही अपने आप जो मिल जाये उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नही देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामो में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ घर पर भी आज आपके विचारों की अनदेखी हो सकती है। एक तो दिनचर्या धीमी रहेगी ऊपर से कार्य प्रयत्न करने पर भी विलम्ब से बनेंगे। आज मन में अहम् की भावना अधिक रहने से किसी की आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे। हतोत्साहित ना हो दोपहर के बाद धन लाभ के प्रयत्न सफल होंगे। छोटी बड़ी किसी भी यात्रा से बचें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 नवंबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 10:54 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 11:14 बजे तक रहेगा पश्चात शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:18 से 05:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:54 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज श्री दुर्गाष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , श्री गोपाष्टमी ।
गौ पूजा एवं श्रंगार , यवन्नादि दान , गो संवर्धन सप्ताह समाप्त ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज दिन शुभ रहेगा । आप स्नेहीजनों , आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे खर्च होगा । बड़े – बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा । किसी रमणीय स्थल की सैर होगा । आकस्मिक धन लाभ एवं संतान से लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज आपका दिन अच्छा बितेगा । आज आप नए कार्य कर पाएँगे । नौकरी वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है । नौकरी – पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति की संभावना है । पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है । उपहारों एवं मिले मान – सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा ।
मिथुन :~ मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है । शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण उत्साह नहीं रहेगा । पेट दर्द से परेशानी होगी । धन का अपव्यय होगा । व्यवसाय में बाधाएँ आएंगी । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । राजकीय बाधाएँ परेशान करेंगी अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहनचर्चा में न उतरें ।
कर्क :~ आप का दिन प्रतिकूलताओं वाला है । अतः किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएँ । क्रोध से दूर रहे । चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखे क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । परिवार में झगड़े – फसाद न हों खास ध्यान रखें । मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।
सिंह :~ आज का दिन मध्यम फलदायी है । दांपत्यजीवन में तू – तू मैं – मैं होगी एवं व्यापार में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः सावधान रहे । आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा । सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी । विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट हो सकती है ।
कन्या :~ आज आपके लिए दिन शुभ है । घर में सुख – शांति रहेगी । और मन भी प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद प्रसंग बनेंगे । आप का आरोग्य अच्छा रहेगा । बीमारी से पीड़ितों में सुधार आएगा । आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
तुला :~ आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा । बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा । आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग करेंगे । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित रहोगे पर अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं ।
वृश्चिक :~ आज का दिन शांतिपूर्ण बिताए , क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन हो सकती हैं । स्वास्थ्य की चिंता होगी , धन एवं यशहानि हो सकती है । स्त्रीयों एवं पानी से बचे । दस्तावेजी कार्यवाहियों में सावधानी बरतें ।
धनु :~ आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता में रहेंगे । बंधु – बाँधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा । नए कार्यों के लिए समय अच्छा है । मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से विजय मिलेगी । छोटे प्रवास पर जा सकते हैं । भाग्यवृद्धि के साथ – साथ सामाजिक मान – सम्मान भी मिलेगा ।
मकर :~ आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे । आकस्मिक धनलाभ होगा । परिवारजनों के विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है । गृहिणियों को मानसिक असंतोष रहेगा । विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीडा हो सकती है । नकारात्मक विचारों पर संयम रखे । साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे । आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है । कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर – सपाटे पर जा सकते है । आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी । मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिल सकता हैं । नकारात्मक विचारों को दूर रखें ।
मीन :~ आज मानसिक व्याकुलता के कारण एकाग्रता की कमी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । पूँजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखे । स्वजनों से आज मनमुटाव होगे । छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो इसका ध्यान रखें , अतः कोर्ट – कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें । आध्यात्मिक कार्यों में दिन पूर्ण हो जाएगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।