आज का राशिफल एवं पंचांग

.
    ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..नवमी
रात्रि 12.34 पर्यंत पश्चात दशमी
सूर्योदय……….प्रातः 06.45.59 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.41.03 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………कुम्भ
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र……………………….शतभिषा
दोप 12.57 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग…………………………….हर्षण
दुसरे दिन प्रातः 06.02 पर्यंत पश्चात वज्र
करण…………………………बालव
प्रातः 11.40 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथी/पर्व/व्रत विशेष :-
? आंवला नवमी :
कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता और सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है। आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन आंवला के पेड़ पर देवताओं का वास होता है। इसके साथ ही इस दिन आंवले का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
? आंवला नवमी की कथा :
एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वीलोक पर भ्रमण करने आईं। पृथ्वी पर आने के पश्चात मां लक्ष्मी को श्री हरि भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। तब उन्हें स्मरण हुआ कि नारायण की प्रिय तुलसी और भगवान शिव के स्वरूप बैल के गुण आंवले के वृक्ष में होते है। तब लक्ष्मी जी ने सोचा कि जब इस वृक्ष में दोनों का अंश है तो इस वृक्ष की ही पूजा की जाए। उसके बाद मां लक्ष्मी ने आंवले को ही शिव जी और विष्णु जी का स्वरूप मानकर पूजा की। जिससे प्रसन्न होकर दोनों देव एक साथ प्रकट हुए। तब मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को खिलाया था। कहा जाता है कि इसी कारण आज भी कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा का विधान है।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.51 से 12.34 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.09 से 09.30 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:24:14 08:43:15
धनु
08:43:15 10:47:34
मकर
10:47:34 12:30:10
कुम्भ
12:30:10 13:57:52
मीन
13:57:52 15:23:03
मेष
15:23:03 16:58:31
वृषभ
16:58:31 18:54:22
मिथुन
18:54:22 21:09:20
कर्क
21:09:20 23:30:03
सिंह
23:30:03 25:47:43
कन्या
25:47:43 28:04:23
तुला
28:04:23 30:24:14
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………5
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.48 से 08.09 तक अमृत
प्रात: 09.30 से 10.51 तक शुभ
दोप. 01.33 से 02.54 तक चंचल
अप. 02.54 से 04.15 तक लाभ
सायं 04.15 से 05.36 तक अमृत
सायं 05.36 से 07.15 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सनातनाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
वज्रादपि कठोराणि मृदुनि कुसुमादपि ।
लोकोत्तराणां चेतांसि को हि विक्षातुमर्हति ॥
अर्थात :-
(बाहर से) वज्र जैसे कठोर महापुरुषों का अंतःकरण पुष्प जैसा कोमल होता है । ऐसे लोकोत्तर अंतःकरण को कौन समज सकता है ?
? आरोग्यं :-
-विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के लिए घरेलू उपचार -*
1. अदरक –
अदरक पाचन में आवश्यक पोषक तत्वों और सहायक उपकरण के अवशोषण और आकलन में सुधार करता है। इसलिए, यह मतली और उल्टी के लिए एक त्वरित उपाय के रूप में काम करता है, जिससे आपको तत्काल राहत मिलती है। हजारों सालों से अदरक का उपयोग अपने शक्तिशाली चिकित्सीय और निवारक प्रभावों के कारण असंख्य बीमारियों के इलाज के लिए किया गया है। ऐसे में विषाक्त भोजन या फूड प्वाइजनिंग के लिए आप अदरक का उपयोग कर सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। थकान महसूस होगी।  स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें। शैक्षणिक व शोध इत्यादि कार्यों के परिणाम सुखद रहेंगे। नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी पस्त होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अशुभ समय। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। असमंजस रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जल्दबाजी न करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर में तनाव रह सकता है। चिंता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। अतिउत्साह हानिप्रद रहेगा। कुसंगति से बचें। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान नहीं खींच पाएंगे। धैर्य रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 नवंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि 12:33 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:32 बजे होगा । शततारा नक्षत्र दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:59 से 09:27 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:48 से 12:27 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज आंवला नवमी , अक्षय कुष्मांड नवमी , कृत युगादि , पंचक , श्रीहरि जयंती , मथुरा प्रदक्षिणा ।
आज नवमी को व्रत , तर्पण और अन्नादि दान करने से अनंत फल मिलता है । इस दिन किया पूजा पाठ व दिया हुआ दान का पुण्य अक्षय हो जाता है । इस कारण यह अक्षय नवमी कहलाती है । इस दिन आंवले का पूजन कर भूमि , सुवर्ण , वस्त्राभूषणादि दान करने से महापतकों से मुक्ति मिलती है ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ सामाजिक प्रसंगों में सगे – सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा । मित्रों के पीछे खर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा । प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे । सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।

वृषभ :~ नए कार्यों को करने के लिए अनुकूल दिन है । नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक होगा । पदोन्नति मिलेगी । व्यापार में प्रगती होगी । सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे । मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । रुके कार्य पूरे होंगे ।

मिथुन :~ प्रतिकूलता से आपके कार्य में विलंब होगा । शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा । पेट रोग से परेशानी होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार रहेगा । राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी । महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखे ।

कर्क :~ मन की नकारात्मकता आपको हताश करेगी । बाहर का खाने – पीने से स्वास्थ्य खराब होगा । क्रोध को नियंत्रण में रखे । पारिवार मे बखेड़ा खड़ा होगा । नए सम्बंध तकलीफदायक होंगे । पैसे की तंगी रहेगी । दुर्घटना , आपरेशन का योग है ।

सिंह :~ पति – पत्नी के बीच खटपट से मनमुटाव होगा । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सांसारिक विषयों में उदासीन रहेंगे । सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होगा । भागीदारों से मतभेद होंगे । कोर्ट – कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा ।

कन्या :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का माहौल से प्रसन्नता होगी । आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी । बीमारी में राहत होगी । नौकरी में लाभ मिलेगा । अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ।

तुला :~ आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग करेंगे । संतानों की प्रगति होगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी । तन – मन से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । विचारों से मन विचलित रहेगा । आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में भाग लेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक और मानसिक भय लगेगा । कोई बात की चिंता परेशान करेगी । पारिवार मे तथा सगे – सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । जमीन , वाहन, वगैरह की खरीदी में सावधानी रखें ।

धनु :~ नए कार्य आरंभ के लिए शुभ समय है । मित्रों और सगे – सम्बंधियों के आगमन से प्रसन्नता रहेगी । कार्य सफलतापूर्वक होंगे । लघु प्रवास होगा । धन लाभ है । छोटे भाई – बहनों से मेल – जोल रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है ।

मकर :~ वाणी और व्यवहार में संयम रखे । परिवार मे मनमुटाव न हो , इसका ध्यान रखें । शेयर – सट्टा में पूँजी निवेश करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । आँख में तकलीफ हो सकती है । नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा । विद्यार्थी पढ़ाई में अधिक ध्यान रखे ।

कुंभ :~ शारीरिक मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का माहौल रहेगा । सुरुचिपूर्ण और मिष्ठान्न का आनंद लेंगे । घूमने – फिरने और पर्यटन होगा । आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है । अध्यात्म और चिंतन में रुचि होगी ।

मीन :~ आर्थिक और पूँजी निवेश करते समय बहुत ध्यान रखे । एकाग्रता कम और बेचैनी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । मित्रों तथा स्वजनों से मतभेद होंगे । लालच वृत्ति आपको नुकसान होगा । जमानतगीरी या कोर्ट – कचहरी के मामलों में न पड़े ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *