आज का राशिफल एवं पंचांग

.
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………….कार्तिक
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..दशमी
रात्रि 02.43 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय……….प्रातः 06.46.11 पर
सूर्यास्त………संध्या 05.41.01  पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………कुम्भ
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र……………………पूर्वाभाद्रपद
दोप 03.23 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग………………………………वज्र
दुसरे दिन प्रातः 06.38 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण………………………….तैतिल
दोप 01.36 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
24 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.51 से 12.34 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 02.55 से 04.16 तक ।
☸ शुभ अंक………………..8
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:16:21 08:35:23
धनु
08:35:23 10:39:41
मकर
10:39:41 12:22:17
कुम्भ
12:22:17 13:49:59
मीन
13:49:59 15:15:10
मेष
15:15:10 16:50:38
वृषभ
16:50:38 18:46:29
मिथुन
18:46:29 21:01:27
कर्क
21:01:27 23:22:09
सिंह
23:22:09 25:39:50
कन्या
25:39:50 27:56:30
तुला
27:56:30 30:16:21
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.30 से 10.51 तक चंचल
प्रात: 10.51 से 12.12 तक लाभ
दोप. 12.12 से 01.33 तक अमृत
दोप. 02.54 से 04.15 तक शुभ
रात्रि 07.15 से 08.54 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ वज्रांगाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अचतुर्वदनो ब्रह्मा द्विबाहुरपरो हरिः ।
अभाललोचनः शम्भुर्भगवान् बादरायणः ॥
अर्थात :-
उनके चार मुख नहीं, फिर भी जो ब्रह्मा है; दो बाहु है, फिर भी हरि (विष्णु) है; मस्तिष्क पर तीसरा नेत्र नहीं, फिर भी शम्भु है; ऐसे भगवान श्री बादरायण (व्यास मुनि) है ।
? आरोग्यं :-
-विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के लिए घरेलू उपचार -*
2. सेब का सिरका –
विषाक्त भोजन की समस्या से ग्रसित है तो आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके में चयापचय के तरीके के कारण क्षारीय प्रभाव होता है। इस प्रकार, यह विभिन्न खाद्य विषाक्तता के लक्षणों को कम कर सकता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल अस्तर को शांत कर सकता है और बैक्टीरिया को मार सकता है, जिससे आपको तत्काल राहत मिलती है। इसके लिए आप गर्म पानी के कप में सेब की सिरके की की दो चम्मच मिलाएं और खाना खाने से पहले इसे पीएं। वैकल्पिक रूप से, आप दो से तीन चम्मच सेब का सिरका पी सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। सही बात का भी विरोध होगा। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।  लाभ में वृद्धि होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पठन-पाठन के लिए किसी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय आनंद‍पूर्वक व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम न होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। पिछले समय में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मित्रों व संबंधियों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार ठीक चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आसपास का वातावरण मनोनुकूल नहीं रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें। व्यवस्था में मुश्किल होगी। किसी अप्रत्याशित खर्च के सामने आने से तनाव बढ़ सकता है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। किसी आनंदायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें। नई योजना बनेगी। नए काम मिल सकते हैं, प्रयास करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चोट व रोग से स्वयं को बचाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |  #हनुमतशक्तिजागरण अभियान के आठ वर्ष 20 नवम्बर को पूर्ण हो गए आप सभी को अनंत बधाई…
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 नवंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी मध्य रात्रि पश्चात् 02:43 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:32 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र दोपहर 03:32 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे प्रातः 08:52 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:47 से 04:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:55 से 12:37 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । सामाजिक रूप से यश – कीर्ति मिलेगी । व्यापार में लाभ होगा । पर्यटन का आयोजन होगा , परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी आएगी । स्वास्थ्य बिगड सकता है । स्वजनों से मतभेद होगा । अकस्मात से संभलकर चले । धन खर्च होगा ।

वृषभ :~ आज का दिन शुभफलदायी है । व्यवसायिक स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आप के कार्य की प्रशंसा भी होगी । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्य भी सफलता पूर्वक होंगे और उन कार्यों से लाभ होगा । नए कार्यों के लिए समय अच्छा है । सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा ।

मिथुन :~ आपका आजका दिन मिलाजुला रहेगा । व्यावसाय मे अधिकारियों की अप्रसन्नता से व्यग्रता रहेगी । व्यय अधिक होगा । संतानों की चिंता सताएगी । मध्याहन के बाद आपके कार्य में सफलता से मन भी प्रसन्न होगा । व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । व्यवसाय में पदोन्नति है । धन की प्राप्ति होगी ।

कर्क :~ क्रोध को वश में रखे । अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । आर्थिक तंगी रहेगी । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । आनंद – प्रमोद मे व्यय होगा । व्यावसाय मे ऊपरी अधिकारी से सतर्क रहे । स्वजनों से समाचार मिलेंगे । किसी के साथ वाद – विवाद या उग्र चर्चा में न उतरे ।

सिंह :~ आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे । जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे । साथ में पर्यटन की भी संभावना है । परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से थक जाएँगे । क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे । धन की तंगी रहेगी ।

कन्या :~ कार्य – सफलता से आज आप प्रसन्न रहेंगे । आपकी यश – किर्ती में वृद्धि होगी । परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा । जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रफुल्लित और स्वस्थ्य रहेंगे । भावना में आप अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखे । मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला :~ बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं । कार्य में आप को सफलता मिलेगी । यश और कीर्ति में वृद्धि होगी । आज अधिक भावनाशील रहेंगे । व्यावसायिक अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहयोग भी मिलेगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक :~ भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता कम होगी । आर्थिक आयोजन होगा । वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च होगा । माता से लाभ होगा । मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे । नये काम की शुरूआत न करें । बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें । पेट की बीमारीओं से सावधान रहें ।

धनु :~ दिन के समय में आज आपका मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके – फुलके रहेंगे । परिवारजनों के साथ पारिवारिक चर्चा होगी , जिसके निराकरण में सफल रहेंगे । मित्रों से धनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी । आज भाग्यवृद्धि है , परंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे । मानसिक व्यग्रता रहेगी ।

मकर :~ आज धार्मिक विचारों के साथ – साथ धार्मिक कार्यो में खर्च होगा । अधिक वाद – विवाद से परिवारिक वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखे । परिवार मे आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है । फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा । मित्रों – स्वजनों से हुइ भेंट से मन प्रसन्न होगा । आज भाग्यवृद्धि हैं ।

कुंभ :~ गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता में आप का मन लगेगा । नकारात्मक विचारों को मन से दूर करे । वाणी पर संयम रखे । अनापेक्षिक व्यय से संभले । फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । अपने पर किसी का ध्यान न जाने से मन निराश न हो इस का ध्यान रखे । विद्यार्थीयों को विध्न आ सकती है ।

मीन :~ किसी के साथ आर्थिक व्यवहार न करे तथा किसी के विवाद में न पड़े । मन मे एकाग्रता रखे । खर्च पर संयम रखे । स्वजनों से मनःदुख होगा । मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा । मानसिक रूप से भी स्वस्थ होंगे । मित्रों से उपहार मिलेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *