आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    .?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास…………………………….कार्तिक
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी………………………….एकादशी
दुसरे दिन प्रातः 05.10 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.46.49 पर
सूर्यास्त………….संध्या 05.41.00 पर
सूर्य राशि……………………….वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………….मीन
गुरु राशि………………………….मकर
नक्षत्र……………………..उत्तराभाद्रपद
संध्या 06.10 पर्यंत पश्चात रेवती
योग………………………………सिद्धि
दुसरे दिन प्रातः 07.27 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण……………………………वणिज
दोप 03.55 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………….शरद
दिन……………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
25 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथी/पर्व/व्रत विशेष :-
? देव प्रबोधनी एकादशी व्रत :-
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी, देवउठनी ग्यारस, प्रबोधिनी एकादशी आदि नामों से भी जाना जाता है ।
शास्त्रों में कार्तिक मास को श्रेष्ठ मास माना गया है। मासों में कार्तिक मास, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं। अर्थात्‌ कार्तिक मास के समान कोई भी मास नहीं है।
पुराण में वर्णित है कि यह मास धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष को देने वाला है। विशेष रूप से स्नान दान एवं तुलसी की पूजा इस मास में विशेष फलदायी है। कार्तिक मास में दीपदान करने से पाप नष्ट होते हैं। स्कंद पुराण में वर्णित है कि इस मास में जो व्यक्ति देवालय, नदी के किनारे, तुलसी के समक्ष एवं शयन कक्ष में दीपक जलाता है उसे सर्व सुख प्राप्त होते हैं।
इस मास में भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी के निकट दीपक जलाने से अमिट फल प्राप्त होते हैं। इस मास में की गई भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की उपासना असीमित फलदायी होती है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी की तिथि को देव शयन करते हैं और इस कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन उठते हैं। इसीलिए इसे देवोत्थान (देवउठनी) एकादशी कहा जाता है।
⚜ चातुर्मास पूर्ण :-
देवशयनी एकादशी से प्रारंभ हुआ चातुर्यामास व्रत आज पूर्ण होता है | इस व्रत को करने वाले सूर्य जैसे दीप्तिमान होकर विमान पर बैठकर स्वर्ग को जाते हैं। जो स्त्री या पुरुष पवित्र होकर शुद्धता से इस व्रत को करते हैं, वे सब पापों से छूट जाते हैं।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.13 से 01.34 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:12:25 08:31:24
धनु
08:31:24 10:35:44
मकर
10:35:44 12:18:20
कुम्भ
12:18:20 13:46:03
मीन
13:46:03 15:11:14
मेष
15:11:14 16:46:42
वृषभ
16:46:42 18:42:32
मिथुन
18:42:32 20:57:30
कर्क
20:57:30 23:18:13
सिंह
23:18:13 25:35:53
कन्या
25:35:53 27:52:33
तुला
27:52:33 30:12:25
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..7
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜ चौघडिया :-
प्रात: 08.10 से 09.31 तक अमृत
प्रात: 10.52 से 12.12 तक शुभ
दोप 02.54 से 04.15 तक चंचल
सायं 04.15 से 05.36 तक लाभ
रात्रि 07.15 से 08.54 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ गणनायकाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दाता प्रतिगृहीता च शुद्धि र्देयं च धर्मयुक् ।
देशकालौ च दानानाम ङ्गन्येतानि षड् विदुः ॥
अर्थात :-
दाता, लेनेवाला, पावित्र्य, देय वस्तु, देश, और काल – ये छे दान के अंग हैं ।
? आरोग्यं :-
-विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के लिए घरेलू उपचार -*
3. नींबू –
नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल, और जीवाणुरोधी गुण आपको बहुत राहत दे सकते हैं। नींबू में एसिड बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है जो खाद्य विषाक्तता या फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है। केवल एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी चीनी जोड़ें और दिन में दो से तीन बार पीएं। आप अपने सिस्टम को साफ करने के लिए नींबू के रस के साथ गर्म पानी का सेवन कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में व्यय होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कारोबार अच्‍छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कारोबार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्‍खमय रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 नवंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि अगले दिन प्रातः 05:17 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः 06:55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:33 बजे होगा ।उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र सायं 06:17 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिन – रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:17 से 01:37 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

देव प्रबोधनी एकादशी व्रत

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है । इसे देवोत्थान एकादशी , देवउठनी ग्यारस , प्रबोधिनी एकादशी आदि नामों से भी जाना जाता है ।
शास्त्रों में कार्तिक मास को श्रेष्ठ मास माना गया है । मासों में कार्तिक मास, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है । ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं । अर्थात्‌ कार्तिक मास के समान कोई भी मास नहीं है ।
पुराण में वर्णित है कि यह मास धर्म , अर्थ , काम एवं मोक्ष को देने वाला है । विशेष रूप से स्नान दान एवं तुलसी की पूजा इस मास में विशेष फलदायी है । कार्तिक मास में दीपदान करने से पाप नष्ट होते हैं । स्कंद पुराण में वर्णित है कि इस मास में जो व्यक्ति देवालय , नदी के किनारे , तुलसी के समक्ष एवं शयन कक्ष में दीपक जलाता है उसे सर्व सुख प्राप्त होते है । इस मास में भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी के निकट दीपक जलाने से अमिट फल प्राप्त होते हैं । इस मास में की गई भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की उपासना असीमित फलदायी होती है । आषाढ़ शुक्ल एकादशी की तिथि को देव शयन करते हैं और इस कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन उठते हैं । इसीलिए इसे देवोत्थान (देवउठनी) एकादशी कहा जाता है।

चातुर्मास पूर्ण
देवशयनी एकादशी से प्रारंभ हुआ चातुर्यामास व्रत आज पूर्ण होता है । इस व्रत को करने वाले सूर्य जैसे दीप्तिमान होकर विमान पर बैठकर स्वर्ग को जाते हैं । जो स्त्री या पुरुष पवित्र होकर शुद्धता से इस व्रत को करते हैं, वे सब पापों से छूट जाते हैं ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करे । सर्दी , कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से वियोग होगा । धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति बनेगी , इसलिए संभलकर रहें । मानसिक अस्वस्थता होगी । धार्मिक और सामाजिक कार्यों मे अधिक खर्च होगा । आज गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें ।

वृषभ :~ परिवार में सुख – शांति रहेगी । कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे । आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी । रमणीय स्थान में पर्यटन होगा । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । व्यापार में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा ।

मिथुन :~ शारीरिक और मानसिक सुख रहेगा । नौकरी – व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी । व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी । जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे । पदोन्नति का योग है । समाज में मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी । गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा ।

कर्क :~ आज आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में समय निकालेंगे । किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते है । शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे । भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे । परिवार में भाई – बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग बनेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा ।

सिंह :~ आज का दिन थोड़ा सा परिकूलताओं वाला होगा । स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान रखें , बाहर खाने – पीने से बचें । बीमारी के पीछे खर्च होगा । नकारात्मक विचार हावी रहेंगे । पारिवार मे सावधान रहें । इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार , अध्ययन चिंता कम करके सही मार्ग दिखाएँगे ।

कन्या :~ आज का दिन अनुकूल रहेगा । जीवनसाथी के साथ आप निकटता का आनंद उठा सकेंगे । सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भागीदारों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे । उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी ।

तुला :~ घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । सुखदायक घटनाएँ घटेंगी । कार्य में यश और सफलता मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आवश्यक काम ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी । ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार मिलेगा । आर्थिक लाभ की संभावना है । सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग मिलेगा ।

वृश्चिक :~ स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी । संतानों की चिंता रहेगी । मानहानि हो सकती है । शेयर सट्टा में न पड़े । यात्रा या प्रवास से बचें । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । आर्थिक आयोजन सफलता पूर्वक पूरे करेंगे ।

धनु :~ तन – मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन मे चिंता रहेगी । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । माता से मनमुटाव होगा अथवा उनकी स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सार्वजनिक स्वमानभंग न हो ध्यान रखें । अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा । महत्त्वपूर्ण दस्तावेज न बनाए ।

मकर :~ दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति से राहत महसूस करेंगे । गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होंगी । संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा । व्यापार – धंधे में लाभ होगा । भाई – बहनों का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय हैं । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी । प्रतिस्पर्धियों से सफलता मिलेगी । नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है ।

कुंभ :~ वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएँगे । वाद – विवाद में न उतरें । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें । कार्य में कम सफलता मिलेगी । संतोष की भावना होगी । स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को बाधा आएगी । आर्थिक हानि हो सकती है ।

मीन :~ आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा । घर में किसी मांगलिक प्रसंग होगा । नए कार्य के लिए शुभ दिन है । सगे – सम्बंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी । उनके साथ बाहर भोजन या घूमने जा सकते है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *