Flight Me Thappad Maarne Ka Video: फ्लाइट में पैसेंजर को थप्पड़ मारने वाले शख्स की वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा था। इस घटना पर अब इंडिगो ने भी जवाब दिया है और उस शख्स की हरकत को गलत मानते हुए एक्शन भी लिया है। यूजर्स भी इस पर अपने विचार रख रहे हैं।

इंसान, जानवरों से इसलिए अलग होता है, क्योंकि उसमें इंसानियत होती है। लेकिन कभी-कभार कुछ लोग इतना बदतर व्यवहार दिखाते है कि यह कह कर पाना मुश्किल होता है कि क्या वह सच में इंसान है या नहीं? इंटरनेट पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। साथ ही, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट के अंदर हुई थी। ऐसे में एयरलाइन ने भी इस मामले में एक्शन लिया है।
इंटरनेट पर वायरल फ्लाइट की वीडियो में एक शख्स जिसे पहले ही पैनिक अटैक आया होता है। उसे एयर होस्टेस संभालने की कोशिश कर ही रही होती है कि तभी एक पैसेंजर अपनी सीट से उठता है और उसे एक जोरदार थप्पड़ मार देता है। उसकी इस हरकत का विरोध न सिर्फ क्रू-मेंबर बल्कि सहयात्री भी करने लगते हैं। जिससे उसका मुंह तो बन जाता है, लेकिन जब वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती तो लोग भी उसकी हरकत को गलत बताने लगते है।
खींचकर मारा थप्पड़…

शख्स को एयर होस्टेस अपने साथ लेकर जा ही रही होती है कि अचानक एक शख्स अपनी सीट से उठकर पहले से उस परेशान पैसेंजर को जोरदार थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद क्रू मेंबर उसे ऐसा करने से रोकती है और उसे लेकर आगे बढ़ जाती है। इस दौरान वीडियो बना रहा शख्स, पैसेंजर की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जाहिर करता है और तुरंत ऐसा करने की उससे वजह पूछता है।
पैसेंजर कहता है कि उसे प्रॉब्लम हो रही थी। इसके जवाब में शख्स कहता है कि प्रॉब्लम थी भी, तो आप हाथ नहीं उठा सकते। बंदा लगातार उसे हाथ उठाने के लिए कोसने लगता है। इसके बाद एयर होस्टेस के रोकने पर वह शख्स रुक जाता है। बाद में वह पैनिक हो रहे शख्स को पानी पिलाने के लिए कहता है। इसी के साथ यह क्लिप खत्म हो जाती है।
कंपनी ने की आलोचना…
We are aware of an incident involving a physical altercation on board one of our flights. Such unruly behaviour is completely unacceptable and we strongly condemn any actions that compromise the safety and dignity of our passengers and crew.
Our crew acted in accordance with…
— IndiGo (@IndiGo6E) August 1, 2025
ऐसे लोगों का इलाज जरूरी है…
यह वीडियो इंडिगो फ्लाइट का है एक मुस्लिम शख्स को कोई परेशानी हुई उसके चलते एक बेहूदा इंसान ने उसको थप्पड़ मार दिया ,, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन गवर्मेंट ऑफ इंडिया को इस आदमी के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए , ऐसे लोगो का इलाज होना बेहद जरूरी है ,,, #indigoflight pic.twitter.com/HtTmZijDWJ
— TANVIR RANGREZZ (@virjust18) August 1, 2025
@virjust18 ने X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- यह वीडियो इंडिगो फ्लाइट का है। जहां एक शख्स को कोई परेशानी हुई तो उसके चलते एक बेहूदा इंसान ने उसको थप्पड़ मार दिया। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को इस आदमी के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। ऐसे लोगों का इलाज होना बेहद जरूरी है।
नफरत चेहरे पर साफ नजर आ रही है…

इस वीडियो को X से लेकर Instagram तक पर अलग-अलग हैंडल्स द्वारा शेयर किया गया है। जिस पर सैकड़ों कमेंट्स आए है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- यह देखकर अच्छा लगा कि आखिरकार कोई व्यक्ति स्टैंड ले रहा है और केवल वीडियो नहीं बना रहा है, अच्छे से। दूसरे यूजर ने कहा कि आप उसके चेहरे पर उसके प्रति नफरत देख सकते हैं।