इंदौर- स्लग – तीन बेजुबान श्वानों की बेरहमी से हत्या…घ टना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने…पीपल फॉर एनिमल नामक संस्था ने लिया संज्ञान जांच में जुटी पुलिस…
एंकर – इंदौर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने तीन बेजुबान श्वानों को डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस क्रूरता की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाइट – राजेश दंडोतिया – एडिशनल डीसीपी
वीओ – दरअसल घटना के बाद आरोपियों ने मृत श्वानों के शवों को खाली बोरों में बंद कर फेंक दिया। जिसमें जानकारी मिलते ही पीपुल्स फॉर एनिमल नामक एक सामाजिक संस्था ने इस मामले को संज्ञान मे लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संस्था की ओर से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इंदौर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस घटना ने एक बार फिर पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं