ग्वालियर में सात महीने पहले जिस युवक की मौत को हादसा मानकर पुलिस ने फाइल बंद कर दी थी। अब उसमें गैंगरेप और हत्या की कहानी का खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी को उसके जीजा ने अपने घर बुलाया था। यहां जीजा के साथ उसका भांजा और एक अन्य युवक था। तीनों ने महिला के पति को शराब पिलाई। जब पति नशे में धुत हो गया तो जीजा ने साली से बलात्कार किया। साथ ही, जीजा के भांजे और अन्य युवक ने भी दुष्कर्म किया।
इस दौरान महिला के पति ने नशे की हालत में विरोध किया, लेकिन महिला के जीजा ने उसका सिर पकड़कर बार-बार पटिया में दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के बेटे को कमरे में बंधक बनाकर महिला पर दबाव डाला कि बाहर वह पति के नशे में छत से गिरने की बात कहे।
घटना 30 दिसंबर 2024 आऊखाना घासमंडी ग्वालियर की है। उस समय पीड़िता बेटे के खातिर खामोश रही, लेकिन बाद में पुलिस को सच्चाई बताई, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। पीड़िता ने मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब सात महीने बाद कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर थाना पुलिस को गैंगरेप और हत्या की FIR दर्ज करनी पड़ी है।

साली पर गंदी नजर रखता था जीजा भिंड की रहने वाली 24 साल की महिला ने कोर्ट में बताया कि उसकी शादी मालनपुर निवासी 25 साल के युवक से हुई थी। महिला की बड़ी बहन का पति (जीजा) उस पर शुरू से गंदी नजर रखता था। 30 दिसंबर 2024 को जीजा ने साली के मोबाइल पर कॉल किया और बताया कि आज पति और बच्चे के साथ उसका निमंत्रण है। पापा और भैया भी आए हैं। जिस पर साली गोला का मंदिर पर पहुंची और वहां से जीजा-साली को अपने साथ घर ले गया।
कुछ देर बाद साली का पति (साढ़ू) भी पहुंच गया। वहां साली ने पिता और भाई को नहीं देखा तो पूछताछ की। जीजा ने कहा अभी काम से चले गए हैं, आ जाएंगे। इसी समय जीजा का भांजा करन और एक अन्य युवक रूम में आ गए। सभी ने शराब की बोतल खोल ली। साली के पति को शराब पिलाने लगे। रात 11.30 बजे जब साली का पति नशे में धुत हो गया तो जीजा, उसके भांजे और अन्य युवक ने महिला से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर साढ़ू की हत्या की जब आरोपी जीजा और उसके साथी रेप कर रहे थे तो महिला के पति ने नशे में उनसे संघर्ष कर पत्नी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने साढ़ू का सिर पकड़कर पास ही पटिया पर दे मारा। दो बार ऐसा किया और उसकी मौत हो गई। सभी उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के तीन साल के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। साली से कहा कि पति तो गया यदि बाहर किसी को यह बात बताई तो बेटे की हत्या कर दी जाएगी।

डर के चलते महिला ने यह कहानी सुनाई थी 31 दिसंबर को महिला ने पुलिस को यह कहानी सुनाई थी कि वह अपने बेटे के जन्मदिन का न्योता देने के लिए जीजा के घर पर आई थी, जबकि मेरा पति उनके साथ शराब पार्टी करने लगा। रात 11 बजे मैं बेटे को लेकर दूसरे कमरे में चली गई। पति और जीजा छत पर पार्टी कर रहे थे। उसके बाद पति के गिरने की आवाज आई। पता लगा कि पति नशे में बाथरूम के लिए खड़ा हुआ था और एक मंजिल से नीचे गिर गया। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की और मामले की फाइल को लगभग बंद कर दिया गया था।

मृतक के भाई ने ही लगाया था हत्या का आरोप घटना के बाद मृतक के परिजन में आक्रोश था। मृतक के भाई ने भाभी और साढ़ू पर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजन कहना है कि उनके घर बर्थडे पार्टी की कोई तैयारी नहीं थी। भाई की पत्नी 30 दिसंबर की दोपहर बिना बताए अपने जीजा के साथ उसके घर चली गई थी।
उसे लेने के लिए ही भाई अपने साढ़ू के घर गया था। मृतक की पत्नी का अपने बहनोई से पुराना मिलना-जुलना था। इसी बात पर विवाद हुआ और भाई की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। परिजन ने इसे हादसा न बताते हुए हत्या बताया, लेकिन मृतक की पत्नी के बयान के बाद पुलिस ने इसे हादसा ही माना था